{"_id":"61fd4a39023a7642b43d9af5","slug":"madhya-pradesh-mandsaur-sp-sunil-pandey-transferred-anurag-sujania-will-be-new-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: नेताओं के दबाव में मंदसौर एसपी सुनील पांडे का तबादला, अनुराग सुजानिया होंगे नए एसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: नेताओं के दबाव में मंदसौर एसपी सुनील पांडे का तबादला, अनुराग सुजानिया होंगे नए एसपी
Fri, 04 Feb 2022 09:16 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:16 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने देर शाम आदेश जारी कर मंदसौर एसपी सुनील पांडे को हटा दिया है। उनकी जगह श्योपुर के एसपी अनुराग सुजानिया को मंदसौर भेजा गया है। माना जा रहा है कि भाजपा नेताओं के दबाव में यह कार्यवाही हुई है।
विज्ञापन
सुनील पांडे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार शाम आदेश जारी कर मंदसौर एसपी सुनील पांडे को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। पांडे की जगह श्योपुर के एसपी अनुराग सुजानिया अब मंदसौर एसपी होंगे। पांडे ने पिछले दिनों अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया था। उससे सख्ती से पूछताछ में कुछ भाजपा नेताओं के नाम भी सामने आए थे।
माना जा रहा है कि पांडे को भाजपा नेताओं के दबाव में हटाया गया है। सूत्र कहते हैं कि जिस तस्कर पर पांडे ने हाथ डाला है, उन पर प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का हाथ रहा है। इसके अलावा वह कुछ भाजपा नेताओं का करीबी भी है। सख्त और इमानदार छवि वाले पांडे छह महीने भी मंदसौर में नहीं टिक सके। मंदसौर के नए एसपी अनुराग सुजानिया श्योपुर से पहले टीकमगढ़ और मुरैना में एसपी रहे हैं। उन्हें सत्ता के शीर्ष नेताओं का विश्वस्त अफसर माना जाता है।