फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh, Man kuldeep yogi attacked at graveyard in Harda district, six booked

मध्यप्रदेश: कब्रिस्तान बुलाकर युवक पर छह लोगों ने किया हमला, सभी के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

Tue, 31 Aug 2021 02:10 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, हरदा
पीटीआई, हरदा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 Aug 2021 02:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक कब्रिस्तान में पुरुषों के एक समूह ने 22 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Madhya pradesh, Man kuldeep yogi attacked at graveyard in Harda district, six booked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक कब्रिस्तान में पुरुषों के एक समूह ने 22 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से दो को सोमवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के उदा गांव से गिरफ्तार किया गया है। हरदा की पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) हिमानी मिश्रा ने बताया कि पीड़ित  कुलदीप योगी ने सोमवार शाम शिकायत दर्ज कराई कि कब्रिस्तान में लोगों के एक समूह ने बुलाकर उसकी पिटाई की है।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर, आरोपियों की पहचान आसिफ, सैफ, फिरोज, आरिफ, शोएब और इखलाक के रूप में की गई। सभी के खिलाफ धारा 294 (किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कार्य), आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 323 (चोट पहुंचाना) और धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं मीडिया से बात करते हुए, पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने उसे मौके पर बुलाया था और दबंगई का दावा करते हुए उसकी पिटाई कर दी। कुलदीप ने यह भी आरोप लगाया कि दहशत फैलाने की मंशा से आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हरियाणवी गाना बजाकर की गई पिटाई
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुरुषों के एक समूह को पीड़ित की पिटाई करते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना बज रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed