मध्य प्रदेश: कमलनाथ का शिवराज पर वार- मुंह चलाने और सरकार चलाने में अंतर होता है
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नीति आयोग की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश को शीर्ष गरीब राज्यों की सूची में रखने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग ने देश का पहला बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) जारी किया है। इसके अनुसार बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है। वहां 51.91% आबादी गरीब है। इसके बाद झारखंड (42.16%), उत्तर प्रदेश (37.79%) और मध्य प्रदेश (36.65%) का नंबर आता है। हैं। केरल की स्थिति सबसे अच्छी है। वहां सिर्फ 0.71% लोग ही गरीब हैं।
मैंने तो हमेशा से ही कहा है कि मुंह चलाने और सरकार चलाने में अंतर होता है ।
नीति आयोग द्वारा जारी किये गए पहले राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक-एमपीआई में मध्यप्रदेश का नाम देश में चौथे सबसे गरीब राज्य के रूप में सामने आया है।विज्ञापन विज्ञापन
मध्यप्रदेश में 36.65 फ़ीसदी आबादी आज भी गरीब है।— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 25, 2021
इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमलनाथ ने कहा कि नीति आयोग के सूचकांक ने भाजपा सरकार के 17 वर्ष के स्वर्णिम मध्यप्रदेश सहित तमाम झूठे दावों और घोषणाओं की पोल खोलकर रख दी है। प्रदेश का नाम कई सूचकों में देश के शीर्ष 5 गरीब राज्यों में शामिल है।
