फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kamal Nath-Digvijay met Sonia Gandhi, discussed the political situation of MP and the strategy for the upcoming elections

मध्य प्रदेश: सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ-दिग्विजय, एमपी की राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा

Tue, 19 Apr 2022 03:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 03:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित प्रदेश के कई नेताओं के एक प्रतिनिधमंडल ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसमें मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kamal Nath-Digvijay met Sonia Gandhi, discussed the political situation of MP and the strategy for the upcoming elections
कमलनाथ-दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए प्रदेश के नेता दिल्ली में थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित प्रदेश के कई नेताओं के एक प्रतिनिधमंडल ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर मंगलवार को बैठक की गई। इसमें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस के नेताओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से आगामी रणनीति समझा रहे हैं। 2024 के चुनावों को लेकर रणनीति पर बातचीत हो रही है। साथ ही मप्र में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के सिलसिले में भी मध्य प्रदेश के नेताओं से चर्चा की गई। 
विज्ञापन


बता दें कि दोपहर 12 बजे हुई यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। कमलनाथ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसमें उन्होंने देश के वर्तमान हालातों, ताज़ा राजनैतिक परिस्थितियों, देश के विभिन्न हिस्सों में घट रही साम्प्रदायिक घटनाओं, हाल ही में संपन्न उपचुनावों के परिणामों व संगठन के विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की। साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed