फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kailash Vijayvargiya said, compare 15 months of Kamal Nath and 15 years of Shivraj Singh

मध्यप्रदेशः कैलाश विजयवर्गीय बोले, कमलनाथ के 15 महीनों पर भारी पड़े शिवराज सिंह के 15 साल

Tue, 10 Nov 2020 06:57 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Nov 2020 06:57 PM IST
सार

शिवराज सिंह सरकार के ऊपर छाया संकट टल गया है। इस अवसर पर हमारे विशेष संवाददाता अमित शर्मा ने मध्यप्रदेश के शीर्ष भाजपा नेता और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की और चुनाव परिणामों पर विस्तृत बातचीत की...

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kailash Vijayvargiya said, compare 15 months of Kamal Nath and 15 years of Shivraj Singh
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रश्न- कैलाश जी, मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। क्या इसके साथ ही शिवराज सिंह सरकार के रास्ते की सभी परेशानियां दूर हो गई हैं? चुनाव परिणामों पर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या होगी?

विज्ञापन

उत्तर- देखिए, चुनाव नतीजे पूरी तरह हमारी आशा के अनुरूप रहे हैं। बल्कि, मैं कहूंगा कि हमने इससे भी ज्यादा बेहतर परिणाम की उम्मीद की थी। लेकिन जो भी मिला, यह जनता का आशीर्वाद है और हम सब बड़ी विनम्रता के साथ इसे स्वीकार करते हैं। शिवराज सिंह सरकार के सामने कोई संकट नहीं था और वह पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा कर रही थी। आगे भी हम मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


प्रश्न- आप क्या कहेंगे, क्या भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान हुई अपनी गलतियों को सुधार लिया है?

उत्तर- आप जानते हैं कि विधानसभा चुनाव में भी लगभग एक दर्जन सीटों पर हजार से भी कम वोटों के अंतर से हारे थे। उसे हार की बजाय तकनीकी हार कहा जा सकता है। इस बार हमने जनता के दरबार में पूरी मेहनत के साथ अपनी बात रखी और जनता ने खूब आशीर्वाद दिया। इसे इसी दृष्टि से देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न- क्या आप यह मानते हैं कि कमलनाथ के शासन के मुकाबले जनता ने शिवराज सिंह को ज्यादा पसंद किया?

उत्तर- मुझे लगता है कि इस सवाल के जवाब में कमलनाथ की ही बात सामने रखनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि जनता के सामने शिवराज सिंह सरकार के 15 साल और हमारे कार्यकाल के 15 महीने सामने हैं। जनता जिसे बेहतर समझेगी, उसे चुनेगी। उन्हीं के अनुसार अब जनता ने बता दिया है कि उसे शिवराज सिंह सरकार ही चाहिए। शिवराज सिंह की जनहितैषी सोच और कल्याणकारी योजनाओं पर अब जनता ने मुहर लगा दी है। अब इस पर किसी को कोई संशय नहीं होना चाहिए।


प्रश्न- इस जीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्या भूमिका रही है। इस जीत में उन्हें कितना श्रेय देंगे?

उत्तर- आप भाजपा की कार्य संस्कृति जानते हैं। हमारे यहां किसी एक चेहरे की जीत नहीं होती, किसी एक की हार नहीं होती। हम पूरी पार्टी समग्रता के साथ मेहनत करते हैं। इसके बाद जीत भी सबकी और हार भी सबकी। ज्योतिरादित्य जी हमारे महत्पूर्ण नेता हैं और उन्होंने भी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रश्न- इस जीत के बाद क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका में कोई बदलाव होगा। शिवराज सरकार में उनके समर्थकों की भूमिका क्या रहने वाली है। ज्योतिरादित्य को शिवराज सिंह सरकार के अंदर में काम करना होगा या उन्हें केंद्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी?

उत्तर- यह सब सरकार के विषय हैं। मुख्यमंत्री इसके बारे में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम हैं। मैं इतना ही कह सकता हूं कि सबकी महत्वपूर्ण भूमिका का पूर्ण सम्मान होगा। ज्योतिरादित्य हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी जहां भी बेहतर समझेगी, उनकी क्षमता का पूर्ण उपयोग राज्य-देश की जनता की बेहतरी के लिए किया जाएगा।

प्रश्न- एक अंतिम सवाल, बिहार पश्चिम बंगाल के बेहद नजदीक है। अमित शाह ने पहले ही पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का दावा कर दिया है। आप क्या कहेंगे, बिहार चुनाव परिणाम का असर बंगाल पर भी पड़ेगा?

उत्तर- हर राज्य की अपनी परिस्थितियां होती हैं और चुनाव लड़ने की रणनीति भी हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है। लेकिन नजदीकी के कारण बिहार का असर भी बंगाल पर अवश्य पड़ेगा। पश्चिम बंगाल के बारे में अभी इतना ही कह सकता हूं कि वहां की जनता ममता बनर्जी के कुशासन से छुटकारा पाने के लिए उतावली है। हमारे नेता (अमित शाह) ने कह ही दिया है कि हम वहां दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करेंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा को अवसर अवश्य देगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed