{"_id":"623dab04711cff76a7232300","slug":"madhya-pradesh-kailash-vijayargiya-said-shivraj-is-doing-a-good-job-elections-will-be-fought-under-his-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: कैलाश विजयवर्गीय बोले- शिवराज अच्छा काम कर रहे, उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: कैलाश विजयवर्गीय बोले- शिवराज अच्छा काम कर रहे, उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव
Fri, 25 Mar 2022 05:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 25 Mar 2022 05:14 PM IST
सार
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अच्छा काम कर रहे हैं। अगला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल में अगला चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ने के सवाल पर कहा कि अभी पार्टी ने इस विषय पर कोई निर्णय नहीं लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अच्छा काम कर रहे हैं। अगला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
इससे पहले विजयवर्गीय ने बताया कि 28 मार्च से भोपाल में राष्ट्रीय स्तर पर पिट्टू टूर्नामेंट का आयोजन होगा। 1 अप्रैल तक टूर्नामेंट चलेगा। विजयवर्गीय ने कहा कि यह खेल शहरों में कम और ग्रामीण इलाकों में ज्यादा खेला जाता है। उन्होंने बताया कि असम में यह खेल आज भी खेला जाता है। पीएम के खेल को प्रमोट करने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में ग्रामीण इलाकों में खेले जाने वाले खेलों को प्रोत्साहित करते हैं।
विजयवर्गीय ने बुलडोजर को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि मध्य प्रदेश में बुलडोजर पहले से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने महिला अपराधों पर रोक लगाने के लिए कठोर प्रावधान किए है। उन्होंने अपने बारे में पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि खेल में खिलाड़ी अपने कप्तान के इशारे पर खेलते हैं। हम पार्टी में अपने कप्तान के इशारे पर काम करते हैं। मुझे संगठन का काम दिया गया है। मैं स्वयं अपने बारे में कभी निर्णय नहीं लेता हूं। विजयवर्गीय ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कहा कि अच्छी फिल्म है। सभी को देखना चाहिए।
विज्ञापन
विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल को लेकर कहा कि वहां पर लोकतंत्र खत्म हो गया है। आईएएस नियाज खान को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि सभी की एक मर्यादा होती है। उसका किसी को उल्लंघन नहीं करना चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद विपक्ष धराशायी हो गया है। ऐसे में तीसरे मोर्चे की संभावना धूमिल हो गई है। अभी थर्ड फ्रंट बनने को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।