{"_id":"6220a7660f11701f10507e32","slug":"madhya-pradesh-israel-consulate-general-meets-cm-chouhan-offers-cooperation-in-agriculture-trade-industry-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: सीएम चौहान से इजराइल काउंसलेट जनरल ने की मुलाकात, कृषि, व्यापार-उद्योग क्षेत्र में सहयोग की पेशकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: सीएम चौहान से इजराइल काउंसलेट जनरल ने की मुलाकात, कृषि, व्यापार-उद्योग क्षेत्र में सहयोग की पेशकश
Thu, 03 Mar 2022 05:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 05:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इजराइल के काउंसलेट जनरल ने भेंट की और कृषि सहित सिंचाई, उद्योग, व्यापार-वाणिज्य क्षेत्रों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सीएम चौहान से भेंट करते इजरायल के काउंसलेट जनरल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को इजराइल काउंसलेट जनरल कोबी शोशानी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री निवास से बड़ी झील का दृश्य देख आनंदित हुए।
काउंसलेट जनरल शोशानी ने मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र में हुए विकास की सराहना की और कृषि सहित सिंचाई, उद्योग, व्यापार-वाणिज्य क्षेत्रों में इजराइल द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वर्तमान में प्रदेश में मालनपुर और मंडीदीप में इजराइल की कंपनियों के कुछ प्रतिष्ठान कार्यरत हैं।
मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात को दौरान कहा कि इजराइल के सहयोग से मध्य प्रदेश इन क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए तैयार है। इजरायल द्वारा प्राप्त सुझाव पर भी विचार कर अमल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इजराइल द्वारा प्रदेश के 2 जिलों छिंदवाड़ा और मुरैना में संतरे एवं सब्जी उत्पादन के प्रकल्प से जुड़ने की पहल की प्रशंसा की।
विज्ञापन
सिंचाई क्षेत्र में भारत और इजराइल द्वारा मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में जल परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से दोनों देश जल प्रबंधन के अन्य संभावित क्षेत्रों में सहयोग के लिए तत्पर हैं। मध्य प्रदेश में औद्यागिक निवेश की संभावनाओं को भी इजराइली कम्पनियों के सहयोग से बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री को शोशानी ने बताया कि इजराइल के भारत में 29 कृषि उत्कृष्टता केन्द्रों में से दो केन्द्र मध्य प्रदेश में स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसमें छिंदवाड़ा में संतरा उत्पादन और मुरैना में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। इजराइल में एक पखवाड़े के विशेष पाठ्यक्रम में मध्य प्रदेश के कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारी लाभान्वित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र का कायाकल्प होगा। प्रधानमंत्री मोदी के "पर ड्रॉप मोर क्रॉप" के सिद्धांत और इजरायल की कृषि शैली से मध्य प्रदेश प्रेरित है। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए भरसक प्रयास होंगे।
बड़ी झील की खूबसूरती आई पसंद
इजराइल के काउंसलेट जनरल ने कहा कि उन्हें भोजपुर और भीमबेटका के भ्रमण से बहुत आनंद मिला। भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित ट्राइबल म्यूजियम को देखकर भी प्रसन्नता हुई। भोपाल की बड़ी झील बहुत खूबसूरत है।
पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की कही बात
इजराइल के काउंसलेट जनरल ने कहा कि यह वर्ष भारत और इजराइल के 30 वर्ष के मधुर संबंधों के उत्सव का वर्ष है। इजराइल से अधिक संख्या में पर्यटक मध्य प्रदेश आएं, इसके प्रयास होंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों में वह आकर्षण है जो पूरे विश्व के पर्यटकों को यहां खींच सकता है।