फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Indore Chhappan Dukaan to be developed as smart food street

इंदौर: स्मार्ट फूड स्ट्रीट बनेगी 'छप्पन दुकान', तयसीमा पर पूरा हो इसलिए लगेगा टाइमर

Sat, 04 Jan 2020 08:33 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 04 Jan 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Indore Chhappan Dukaan to be developed as smart food street
'छप्पन दुकान' - फोटो : social media

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर नगर निगम चार करोड़ रुपये की लागत से छप्पन दुकान को विश्वस्तरीय स्मार्ट मार्केट के रूप में तैयार करने जा रहा है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर इस कार्य का शुभारंग किया जाएगा। इस मार्केट को 'नो व्हीकल जोन' करने के साथ इसका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


साथ ही यहां कला व संगीत के छोटे कार्यक्रम के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को समयसीमा पर पूरा करने के लिए, निगम यहां टाइमर भी लगाएगा। मध्यप्रदेश में यह पहला मौका होगा जब किसी प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करने के लिए विकास कार्य के स्थान पर टाइमर लगाया जाएगा ताकि जनता जान सके कि प्रोजेक्ट को पूरा होने में कितना समय बाकी है।
विज्ञापन


मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान मेट्रोमैन के नाम से ख्यात ई श्रीधरन ने दिल्ली मेट्रो के निर्माण के समय रिवर्स क्लॉक सिस्टम को अपनाया था। इससे प्रोजेक्ट तय डेडलाइन में पूरा हो सके। लखनऊ, जयपुर के मेट्रो प्रोजेक्ट में भी इस सिस्टम को अपनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा छप्पन दुकान के स्मार्ट मार्केट में कई तरह की सुविधाएं होंगी। यहां रंगीन आकर्षक पैवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। आने वाले लोगों के बैठने के लिए आकर्षक कुर्सियां लगाई जाएंगी। साथ की पीने के पानी के लिए डिस्पेंसर लगेंगे। पूरी जगह और भी खूबसूरत लगे, इसके लिए निगम द्वारा यहां एलईडी लगाई जाएगी। वहीं, एक स्थान पर शाम को कार्यक्रम किए जाएंगे और एक ओपन थिएटर बनाया जाएगा। 

छप्पन दुकान मार्केट के विकास के दौरान वाहनों की पार्किंग इस रोड पर बंद कर दी जाएगी। अस्थाई तौर पर पार्किंग की सुविधा का इंतजाम विवेकानंद स्कूल में इंतजाम किया जाएगा। छप्पन दुकान आने वालों के लिए जंजीरवाला स्थित निगम के हाजिरी सेंटर, एमजी रोड के समीप फुटओवर ब्रिज के पास व हरिजन कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते के पास खाली जमीन पर मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाने की योजना है। इन तीनों स्थानों पर 200 दो पहिया और 80 चार पहिया वाहन खड़े किए जाने का इंतजाम होगा। इन पार्किंग के लिए टेंडर बुलाए गए हैं, जल्द ही इनका कार्य शुरू होगा।


निगमायुक्त आशीष सिंह ने शुक्रवार छप्पन दुकान का दौरा कर यहां के एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा भी की। आयुक्त के अनुसार, छप्पन दुकान के स्ट्रीट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का प्लान फाइनल हो चुका है। इस रोड को नो व्हीकल जोन किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में केनोपी, वाटर बॉडी जैसी कई आकर्षक चीजें लगाई जाएंगी ताकि यहां आने वाले लोग स्वाद के साथ आधा से एक घंटे का समय बिताकर जाएं।

एक अधिकारी ने बताया कि एक निजी एजेंसी ने प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया है। यह पूरा काम होली से पहले खत्म कर दिया जाएगा, जो नौ मार्च को है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed