{"_id":"63c786b74ccfb94a1b5e7af1","slug":"madhya-pradesh-in-the-grip-of-cold-wave-no-relief-from-severe-cold-till-january-22-danger-of-frost-on-crops-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria Weather: शीतलहर की चपेट में MP, 22 जनवरी तक भीषण ठंड से राहत के आसार नहीं, फसलों पर पाला पड़ने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria Weather: शीतलहर की चपेट में MP, 22 जनवरी तक भीषण ठंड से राहत के आसार नहीं, फसलों पर पाला पड़ने का खतरा
Wed, 18 Jan 2023 11:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:12 AM IST
सार
प्रदेश के पड़ोसी राज्यो में बारिश के कारण भी ठंड बढ़ी है। पूरे दिन शीतलहर चलने से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं, शाम होते ही तापमान बड़ी तेजी से नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन
एमपी में कड़ाके की ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कई जिलों में 22 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ने के आसार है। इसी के साथ शीतलहर से पूरे दिन ठिठुरन बनी रहेगी। कई जिलों में ठंड और कोहरे के कारण पाला पड़ने की आशंका है, जिससे चना, दलहन आदि फसलों को नुकसान होने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक बार फिर मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोल्डवॉर शुरू हुआ है। प्रदेश के पड़ोसी राज्यो में बारिश के कारण भी ठंड बढ़ी है। पूरे दिन शीतलहर चलने से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं, शाम होते ही तापमान बड़ी तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इसके पहले तीन जनवरी से 10 जनवरी तक प्रदेश में भीषण ठंड का कहर रहा है। बीच में मौसम ने करवट ली और तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी शुरू हुई थी, कि एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
फिलहाल 22 जनवरी तक पूरे मध्यप्रदेश के साथ अन्य कई राज्यो में कोल्डवॉर जारी रहेगा। जिसमें दिनभर शीतलहर और कुछ जिलों में पाला पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा और धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी।