फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh : Imarti devi calls kamal nath mother and sister an item, video viral

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा 'आइटम' विवाद, अब इमरती देवी ने कमलनाथ की मां-बहन को कहे अपशब्द

Thu, 22 Oct 2020 06:07 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 22 Oct 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh : Imarti devi calls kamal nath mother and sister an item, video viral
इमरती देवी - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में 'आइटम' वाले शब्द को लेकर सियासत रुकने की बजाय और तेज हो गई है। अब कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कमलनाथ की मां और बहन को 'आइटम' कहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल आचार्य प्रमोद ने इमरती देवी का का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मीडिया से बातचीत करते हुए कह रही हैं कि कमलनाथ की मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



वो बंगाल का आदमी है, उसे बोलने की सभ्यता नहीं है

मीडिया से बातचीत में इमरती देवी ने आगे कहा, ‘वो बंगाल का आदमी है, वो मध्यप्रदेश में आया सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए। उसे बोलने की सभ्यता नहीं है तो उस व्यक्ति को क्या कहा जाए? वो मुख्यमंत्री पद से हट गया तो पागल हो गया। अब पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहा है तो उसका हम क्या कर सकते हैं। वह कुछ भी कह सकता है। मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है, उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, तो हमें ये पता थोड़ी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इससे पहले कमलनाथ ने इमरती देवी को कहा था 'आइटम'
इससे पहले कमलनाथ ने डबरा में एक सभा को संबोधित करते हुए इमरती देवी को 'आइटम' कहा था। इसके बाद राज्य में इसको लेकर सियासत गरमा गई थी। हालांकि, बाद में कमलनाथ ने अपने बयान को लेकर सफाई दी थी।

पत्र लिखकर दी थी सफाई
कमलनाथ ने पत्र में लिखा, डबरा की सभा में अपने संबोधन में मैंने कोई असम्मानजनक टिप्पणी नहीं की फिर भी आपने झूठ परोस दिया और जिस शब्द की ओर आप इंगित कर रहे है, उस शब्द के कई मायने हैं, कई तरह की व्याख्याएं है लेकिन सोच में खोट के मुताबिक आप और आपकी पार्टी अपनी मन मर्जी की व्याख्या कर झूठ परोसने लगे और जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

इमरती देवी का छलका था दर्द
कमलनाथ के बयान के बाद भाजपा नेता इमरती देवी ने कहा था, अगर मैं गरीब परिवार में पैदा हुई तो मेरी क्या गलती है? अगर मैं दलित हूं तो मेरी क्या गलती है? मैं सोनिया गांधी से अपील करना चाहती हूं कि ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में न रखें। वह भी एक मां हैं। अगर महिलाओं के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा तो कोई भी महिला कैसे आगे बढ़ सकती है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed