फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh: horrifying case of gangrape of woman in gwalior

Gwalior: गैंगरेप का खौफनाक मामला, पति करता था अननेचुरल सेक्स, देवर व रिश्तेदार हर दूसरी रात करते थे दरिंदगी

Thu, 19 May 2022 09:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 19 May 2022 09:07 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप के रोंगटे खड़े करने वाले मामले का खुलासा हुआ है। महिला का पति महिला के साथ अननेचुरल सेक्स किया करता था। वहीं हर दूसरी रात महिला के दो देवर और एक रिश्तेदार उसके साथ दरिंदगी करते थे।

विज्ञापन
madhya pradesh: horrifying case of gangrape of woman in gwalior
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप के खौफनाक मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता के साथ बीते तीन सालों से पति, देवर व एक अन्य रिश्तेदार हर दूसरी रात गैंगरेप कर रहे थे, विरोध करने पर महिला का पीटा जाता था। बदनामी के डर से महिला लंबे समय से ससुराल वालों की यातनाएं सह रही थी, लेकिन मंगलवार को उसने किसी तरह हिम्मत कर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति, देवर व रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला की आपबीती सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन

मामला ग्वालियर जिले के गुब्बारा फाटक कोतवाली का है। बहोड़ापुर की रहने वाले 26 साल की युवती का निकाह तीन साल पहले हुआ था। शादी के तीन माह बाद ही उसका पति अननेचुरल सेक्स करने लगा। जब  महिला ने पति की हरकत का विरोध किया, तो उसकी सास व देवरों ने उसे धमकाया और चुप रहने को कहा। कुछ समय बाद महिला के पति के साथ ही उसके देवर भी गलत काम करने लगे। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। बदनामी के डर पीड़िता सब चुपचाप सहने लगी तो आरोपियों को हौसले बुलंद हो गए। हर दूसरी रात महिला का पति उसके देवर और एक अन्य रिश्तेदार उसके साथ मिलकर गैंगरेप किया करते थे। पति ने रिश्तेदार से भी कई बार महिला का रेप कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले भी शिकायत करने गई थी महिला
महिला एक साल पहले भी अपने पति और देवरों की शिकायत करने थाने गई थी, लेकिन जानकारी मिलते ही उसका पति और देवर थाने के बाहर पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर वापस ले आये, उन्होंने महिला से वादा किया कि वह अब उसके साथ गलत काम नहीं करेंगे। लेकिन थाने से वापस लाने के बाद वह महिला को लेकर एक किराये के कमरे में पहुंचे जहां शराब के नशे में पति और दो देवरों ने महिला के साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन

पति देवरों के साथ संबंध बनाने डालता था दबाव
महिला का पति खुद अपने दो भाइयों के साथ संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डालता था। महिला के विरोध करने पर वह कहता था कि वंश तो देवरों से ही आगे बढ़ेगा। करीब तीन साल तक यातनाएं सहने के बाद मंगलवार को पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर बहोड़ापुर थाने में पति, देवरों और रिश्तेदार के खिलाफ  शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति, दोनों देवरों और अन्य के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर ने आरोपियों जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed