फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh hooligans put shoes on their heads if they are not satisfied they spit on them threatened to kill them

मध्यप्रदेश: दबंगों ने जूता सिर पर रखवाया, तसल्ली नहीं हुई तो थूककर चटवाया, जान से मारने की दी धमकी

Wed, 18 Aug 2021 10:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Aug 2021 10:44 AM IST
सार

सतना की घटना में पीड़ित संतोष कुमार का कहना है कि आरोपी सुजीत सिंह के अन्य तीन साथियों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। जमीन पर थूककर चटवाया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh hooligans put shoes on their heads if they are not satisfied they spit on them threatened to kill them
मध्यप्रदेश पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना से ऐसी घटना सामने आई है, जो इंसानियत को शर्मसार करती है। यहां दबंगों ने कुछ पैसों के विवाद में युवक को पहले तो बुरी तरह पीटा, लेकिन जब इतने भर से तसल्ली नहीं हुई तो जमीन पर थूककर उसे चटवाया, अपना जूता सिर पर रखवाया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस पूरे कृत्य का वीडियो सामने आया है। घटना 15 अगस्त की है।

विज्ञापन


पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर लौट रहा था पीड़ित
पीड़ित संतोष पांडे ने बताया कि 15 अगस्त को अपनी पत्नी का उपचार कराने के लिए गए थे। लौटते वक्त पैसे के लेन-देन को लेकर शशांक सिंह व सुजीत सिंह समेत चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी में बिठाकर दूर ले गए और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने जमीन पर थूका और मुझसे चाटने के लिए कहा। जान बचाने के लिए मैनें ये भी किया, लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना जूता सिर पर रखा और किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित के शरीर पर पिटाई के निशान भी हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 
घटना के दो दिन बाद पीड़ित संतोष पांडेय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामले में दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार थे, जिस कारण उन पर 10-10 हजार का इनाम रखा गया था। मंगलवार रात उन्हें सीधी जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed