फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Home Minister Bhuepndra Singh said situation in the state is normal

SC/ST एक्ट: मध्यप्रदेश में मंत्री के घर पर हुआ पथराव, राज्य में मृतकों की संख्या बढ़ी

Tue, 03 Apr 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 03 Apr 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Home Minister Bhuepndra Singh said situation in the state is normal
दलित विरोध प्रदर्शन

भारत बंद के बाद उपजी हिंसा पर मध्यप्रदेश प्रशासन पूरी तरह से नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है। मामले पर राज्य के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि हालात काबू में हैं। उन्होंने कहा- राज्य की परिस्थिति सामान्य है। राज्य में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हमारी प्राथमिकता राज्य की कानून और व्यवस्था को बनाए रखना है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी पर दिए फैसले के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में ग्वालियर-चंबल से ताल्लुक रखने वाले 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी में 16 लोग घायल हो गए हैं। जिसकी वजह से आज भी ग्वालियर, भिंड और मुरैना में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा रखा है। कुछ लोगों ने मंत्री लाल सिंह आर्य के घर के अलावा कई जगहों पर पथराव किया। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भिंड में भी भाजपा सांसद डॉक्टर भागीरथ प्रसाद के घर पर पथराव करने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन


भोपाल में धारा 144 लागू है। मुरैना में हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। राज्य में जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है। विरोध प्रदर्शन करने वालों लोगों के द्वारा उखाड़ी गई रेल पटरियों को ठीक कर दिया गया है। इसी बीच मुरैना के उत्तमपुरा में विवाद शुरू हुआ जिसमें फायरिंग हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू किया। एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा बंद रखी गई हैं। सभी शिक्षण संस्थनों को दो दिन के लिए बंद रखा गया है। पुलिस ने करीब एक हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो और फोटो के जरिए हिंसा फैलाने वालों की पहचान करने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed