{"_id":"5bb5d8cb867a554a842d3916","slug":"madhya-pradesh-governor-anandiben-patel-appointed-vice-chancellors-in-two-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दो विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त किये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दो विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त किये
भाषा, भोपाल
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल
मध्यप्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को अगले आदेश तक वर्तमान दायित्वों के साथ राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलपति के पद पर नियुक्त किया है।
बुधवार शाम इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने डॉ. जयन्त सोनवलकर को मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। सोनवलकर इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष थे।
जारी आदेश के अनुसार, डॉ. सोनवलकर की नियुक्ति कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु सीमा (जो भी विकल्प पहले हो) पूरी होने तक के लिए की गई है।