{"_id":"5d04cf248ebc3e518d0f5454","slug":"madhya-pradesh-government-to-build-300-smart-gaushalas","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 स्मार्ट गौशालाएं बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार, 'एनआरआई' फंड की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 स्मार्ट गौशालाएं बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार, 'एनआरआई' फंड की अपील
Sat, 15 Jun 2019 04:27 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 15 Jun 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
गाय, गौशाला (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश सरकार 300 स्मार्ट गौशालाएं बनाने के लिए एक विदेशी फर्म के साथ बातचीत कर रही है। राज्य के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार, विदेशी फर्म को हर साल 60 ऐसे गाय शेड बनाने और पांच साल की अवधि में काम पूरा करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने कहा कि इन गौशालाओं में एसी लगाने की खातिर 'एनआरआई' फंड इकट्ठा करना है जिसके लिए लोगों से अपील की जा रही है। यादव ने कहा कि राज्य सरकार इन 300 के अलावा अपनी खुद की 1,000 गौशालाएं स्थापित करेगी।
विज्ञापन
