फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Explosion of dynamite in Ratlam, explosion occurred as soon as the motor was started for irrigation, painful death of farmer...

मध्यप्रदेश: रतलाम में डायनामाइट का विस्फोट, सिंचाई के लिए मोटर चालू करते ही हुआ धमाका, किसान की दर्दनाक मौत...

Tue, 04 Jan 2022 04:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 04:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में डायनामाइट के विस्फोट से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान ने खेत पर पहुंचकर सिंचाई के लिए जैसे ही मोटर चालू की उसी समय जोरदार धमाका हुआ और किसान का शव क्षत विक्षत हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Explosion of dynamite in Ratlam, explosion occurred as soon as the motor was started for irrigation, painful death of farmer...
घटनास्थल पहुंचकर जांच करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में डायनामाइट के विस्फोट से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान ने खेत पर पहुंचकर सिंचाई के लिए जैसे ही मोटर चालू की उसी समय जोरदार धमाका हुआ और किसान का शव क्षत विक्षत हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना रतलाम जिले के रत्तागढ़खेड़ा गांव की है। यह गांव रतलाम जिला मुख्यालय से करीब तीस किमी दूर है। यहां मंगलवार सुबह किसान लालसिंह सिंचाई के लिए खेत पर गए थे। सिंचाई के लिए जैसे ही किसान ने मोटर चालू की तो जोरदार धमाका हुआ और किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जिस जगह विस्फोट हुआ वहां गहरा गड्ढा हो गया। किसान का शव भी क्षत-विक्षत हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। बताया गया कि किसी ने जमीन खोदने के लिए  मोटर के स्टार्टर के नीचे डायनामाइट लगा दिया था। यह किसने किया इसकी जानकारी नहीं मिली। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

Madhya Pradesh: Explosion of dynamite in Ratlam, explosion occurred as soon as the motor was started for irrigation, painful death of farmer...
धमाके से इस तरह हो गया गहरा गड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी गांव में हुई थी इस तरह की घटना
घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने बताया कि इस गांव में पहले भी इस तरह की घटना हुई है। कुछ समय पहले कुएं को गहरा करने में उपयोग किए जाने वाले डायनामाइट के टोटे के फटने से पूर्व सरपंच बाल-बाल बचे थे। यह घटना मंगलवार को हुई घटनास्थल से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ही हुई थी। पूर्व सरपंच भंवरलाल डोडिया ने अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए मोटर चालू की ही थी। तब टोटे फट गए, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या के उद्देश्य से रची गई यह साजिश का हिस्सा हो सकता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed