{"_id":"5be570c8bdec2269a4150221","slug":"madhya-pradesh-elections-chunav-rath-datia-issues-and-leaders-answers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का सेमीफाइनल: दतिया में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा, नेताओं के एक-दूसरे पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का सेमीफाइनल: दतिया में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा, नेताओं के एक-दूसरे पर गंभीर आरोप
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Nov 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
दतिया में जनता और नेताओं का आमना-सामना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला आपको बता रहा है मध्यप्रदेश के जमीनी हालात और उन चीजों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं।
इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा दतिया। संवाददाता वैभव कुमार ने आम जनता और सियासी दलों के नुमाइंदों से बात करके यहां का मिजाज टटोलने की कोशिश की। उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने का मन रखती है।
टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि दतिया इस बार किन मुद्दों पर वोट करने वाला है।
विकास कार्य में अड़ंगे का आरोप
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि दतिया से चुने गए विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जहां जनता से जुड़े तमाम काम करवाने चाहे वहीं कांग्रेस के मौजूदा प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने उन कामों में अड़ंगा डालने की कोशिश की, अदालत से स्टे लेकर आए। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश से प्रदेश तक भाजपा की सरकार है और ठेके दिए जाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन होता है। अगर कांग्रेस प्रतिनिधि को स्टे मिल गया इसका मतलब वो काम कानून के हिसाब से नहीं किए जा रहे थे।
भाजपा के एक और प्रतिनिधि प्रशांत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए बेहद पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाया गया जिसमें ई-टेंडरिंग भी शामिल है। उन्होंने दावा किया कि अगर कोई धांधली होती तो कांग्रेस से जुड़े लोगों को एक भी ठेका नहीं मिलता। कांग्रेस ने अब तक हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी की बात कही।
विज्ञापन
बेरोजगारी बड़ा मुद्दा
दतिया की जनता के बीच बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। जनता के बीच से ही एक शख्स ने जब खुद के पोस्ट ग्रेजुएट होने के बावजूद बेरोजगार होने की बात कही तो भाजपा नेता ने युवा पर कांग्रेस कार्यकर्ता होने का आरोप लगा दिया। उन्होंने दतिया में मेडिकल कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज बनने की बात कही। 108 एंबुलेंस सेवा की तारीफ की। भाजपा के प्रतिनिधि ने कहा कि जो जिस लायक है, उसके लिए उस तरह के काम की व्यवस्था की गई। कई तरह के कॉलेज खोले गए। दतिया को एजुकेशन हब बनाने की कोशिश की गई।
स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल
स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिला अस्पताल में जरूरी जांचें तक नहीं हो रहीं। वहां हर रोज एक मौत हो रही है। जवाब में भाजपा नेता ने आरोप को झुठलाया। उन्होंने कहा कि पहले मरीजों को दतिया से झांसी रेफर किया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता। सेवाएं बेहतर हुई हैं।
जब कुछ लोगों ने क्षेत्र में डर के माहौल की बात कही तो भाजपा नेता ने कहा कि डर आम जनता में नहीं गुंडों में है।
फिलहाल दतिया जिले की तीनों सीटों, सेंवढ़ा, भांडेर और दतिया विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। अमर उजाला के चुनाव रथ का अगला पड़ाव होगा ग्वालियर।