{"_id":"5bdbc0eabdec22695d360401","slug":"madhya-pradesh-elections-2018-rs-1-crore-recovered-from-car-in-morena-during-police-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश चुनाव 2018: मुरैना में चेकिंग के दौरान कार से मिले 1 करोड़ रुपये, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश चुनाव 2018: मुरैना में चेकिंग के दौरान कार से मिले 1 करोड़ रुपये, पुलिस जांच में जुटी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 02 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
मुरैना में जब्त एक करोड़ रुपये
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 से पहले धनबल का खेल शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने चेकिंग कड़ी कर दी है। राज्य पुलिस और स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने गुरुवार को मुरैना जिले में चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये नगदी जब्त की है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस रकम को चुनाव में इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
राज्य पुलिस ने हाइवे स्थित अल्लाबेली चौकी के पास एक इनोवा कार से एक करोड़ रुपय जब्त किए। जानकारी के मुताबिक कार मालिक झांसी का रहनेवाला है। उसने बताया है कि वह बैंक में काम करता है लेकिन बैंक से संबंधित दस्तावेज उसके पास नहीं थे। पुलिस ने इतनी बड़ी रकम मिलने पर एसएसटी टीम को इसकी जानकारी दी जिसके बाद एसएसटी ने पंचनामा कर जब्त रकम को सरकारी खजाने में जमा करा दिया।
इससे पहले बीते 12 अक्टूबर को छतरपुर जिले में एक वाहन से करीब 8 लाख 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया था। पुलिस की जांच में यह पता चला कि इस पैसों को यूपी से मध्यप्रदेश के महोबा जिले लाया जा रहा था।
मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होंगे और 11 दिसंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। प्रदेश में पैसे की बरामदगी को चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है। मुरैना पुलिस ने रुपये जब्त कर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

Rs 1 crore cash seized from Madhya Pradesh's Morena by Police and Static Surveillance Team (SST) pic.twitter.com/GT1wFz0WNe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 1, 2018