फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh election 2018: Sambit Patra coins new name for Kamal nath

संबित पात्रा बोले, आज से कमलनाथ का नया नाम है 'कमीशन नाथ'  

Fri, 23 Nov 2018 03:50 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh election 2018: Sambit Patra coins new name for Kamal nath
कमलनाथ बनाम संबित पात्रा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बयानों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों तरफ से वार-पलटवार का खेल जारी है। भाजपा ने अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोला है। भाजपा ने कमलनाथ को नया नाम देकर घेरा है। 
विज्ञापन




भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज से हम कमलनाथ को नया नाम दे रहे हैं। वह कमलनाथ नहीं कमीशन नाथ हैं। मध्यप्रदेश की जनता को कमीशन नाथ नहीं चाहिए। यहां कमल ही खिलेगा। 
विज्ञापन

 


बयानबाजियों का दौर 

कमलनाथ और भाजपा नेताओं के बीच इन दिनों बयानबाजियों से खूब हमला हो रहा है। मुस्लिम वोटर को लेकर कमलनाथ के बयान वाला वीडियो आने के बाद से ही भाजपा ने उनपर हमला तेज कर दिया है। अब भाजपा ने उनका नाम कमीशन से जोड़कर नया नाम देने की भी कोशिश की है। 


मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है और चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। यहां बड़े नेताओं की रैलियों का दौर तेज हो गया है। आज ही यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित की रैली भी हो रही है। इसके अलावा शिवराज भी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed