{"_id":"5f19f0f5c6570722e865f339","slug":"madhya-pradesh-crime-man-who-tried-to-steal-garlic-tied-to-pick-up-van-and-thrashed-in-ratlam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः रतलाम में लहसुन चोरी करते पकड़ा गया शख्स, फिर किसानों ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः रतलाम में लहसुन चोरी करते पकड़ा गया शख्स, फिर किसानों ने उठाया ये कदम
Fri, 24 Jul 2020 01:50 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के लहसुन मंडी में एक युवक को लहसुन चोरी करने पर पिकअप वाहन के पीछे बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है जब किसान मंडी क्षेत्र से बाहर लहसुन की गाड़ी लगाकर धूप से बचने के लिए छांव में जाकर बैठ गए थे। आसपास किसी को नहीं देख चोर ने लहसुन चोरी करने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
कुछ किसानों की नजर जब उसपर पड़ी तो उसे रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए किसान ने उसे पकड़कर पिकअप वाहन के पीछे बांध दिया और लात-घूंसे और डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी ।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं किसानों ने आरोपी को जौरा थाने को सुपुर्द कर दिया जहां युवक की पहचान कादर हुस्सैन के रूप में हुई है और इसपर पहले से भी चोरी के दो मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
