फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Congress to embark on week long march for river conservation

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में नदियों के संरक्षण के लिए कांग्रेस की सात दिवसीय पदयात्रा कल से

Fri, 04 Sep 2020 07:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Sep 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress to embark on week long march for river conservation
कांग्रेस - फोटो : फाइल

मध्यप्रदेश में विधानसभा उप चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने नदियों के संरक्षण के लिए एक सप्ताह लंबी पदयात्रा करने का फैसला किया है। इस दौरान पार्टी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थित नदियों में अवैध रेत खनन के खिलाफ जागरूकता फैसलाएगी। यह पदयात्रा शनिवार से शुरू होगी। पूर्व मंत्री और विधायक गोविंद सिंह इसका नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं। इनमें से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग में आती हैं। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस इन उपचुनावों के मद्देनजर अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन



प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से सात बार के विधायक गोविंद सिंह अवैध रेत खनन के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए चंबल और उसकी सहायक नदियों के किनारे पदयात्रा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन से इन नदियों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पदयात्रा भिंड जिले के लहार में गांधी पार्क से शुरू होगी और दतिया जिले के सेवढ़ा में सिंध नदी के तट पर समाप्त होगी। गुप्ता ने कहा कि यात्रा के दौरान हम लोगों को बताएंगे कि कैसे भाजपा ने हमारी लोकतांत्रिक रुप से चुनी गई सरकार को मार्च में गिराया था। इन पूर्व विधायकों में से 16 ग्वालियर-चंबल इलाके से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed