{"_id":"5f522b5073263c3d58103b36","slug":"madhya-pradesh-congress-to-embark-on-week-long-march-for-river-conservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में नदियों के संरक्षण के लिए कांग्रेस की सात दिवसीय पदयात्रा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में नदियों के संरक्षण के लिए कांग्रेस की सात दिवसीय पदयात्रा कल से
Fri, 04 Sep 2020 07:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Sep 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में विधानसभा उप चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने नदियों के संरक्षण के लिए एक सप्ताह लंबी पदयात्रा करने का फैसला किया है। इस दौरान पार्टी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थित नदियों में अवैध रेत खनन के खिलाफ जागरूकता फैसलाएगी। यह पदयात्रा शनिवार से शुरू होगी। पूर्व मंत्री और विधायक गोविंद सिंह इसका नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं। इनमें से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग में आती हैं। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस इन उपचुनावों के मद्देनजर अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से सात बार के विधायक गोविंद सिंह अवैध रेत खनन के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए चंबल और उसकी सहायक नदियों के किनारे पदयात्रा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन से इन नदियों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पदयात्रा भिंड जिले के लहार में गांधी पार्क से शुरू होगी और दतिया जिले के सेवढ़ा में सिंध नदी के तट पर समाप्त होगी। गुप्ता ने कहा कि यात्रा के दौरान हम लोगों को बताएंगे कि कैसे भाजपा ने हमारी लोकतांत्रिक रुप से चुनी गई सरकार को मार्च में गिराया था। इन पूर्व विधायकों में से 16 ग्वालियर-चंबल इलाके से थे।
