फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress Legislature Party meeting under the chairmanship of Dr. Govind Singh on May 21, the responsibility will be given to the MLAs

मध्य प्रदेश: डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को, विधायकों को दी जाएगी जिम्मेदारी

Tue, 03 May 2022 12:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 May 2022 12:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को आयोजित होगी। इसमें विधायकों को चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress Legislature Party meeting under the chairmanship of Dr. Govind Singh on May 21, the responsibility will be given to the MLAs
पूर्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को आयोजित होगी। इसमें विधायकों को चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस में पूर्व मंत्रियों को चुनाव की अलग-अलग जिम्मेदारी देने के बाद अब विधायकों को उनके क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी के नेताओं के अनुसार बैठक में विधायकों को अपने क्षेत्र के अलावा कम अंतर से हारने वाली सीटों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि बैठक में डॉ. गोविंद सिंह की विधानसभा में मदद के लिए वरिष्ठ विधायकों की एक समिति का गठन भी किया जा सकता है। इसमें मुख्य सचेतक के नाम पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

 
बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्ला बोल

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ बिजली कटौती पर प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। इसमें कांग्रेस तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे तक बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को तारीख तय करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed