फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Mission Nagroday : CM Shivraj will launch Mission Nagrodaya, inauguration of works worth more than 21 thousand crores

MP Mission Nagroday : सीएम शिवराज मिशन नगरोदय का शुभारंभ करेंगे, 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कामों का लोकार्पण

Tue, 17 May 2022 05:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 May 2022 05:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मिशन नगरोदय का शुभारंभ करेंगे। इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

विज्ञापन
MP Mission Nagroday : CM Shivraj will launch Mission Nagrodaya, inauguration of works worth more than 21 thousand crores
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मिशन नगरोदय का शुभारंभ करेंगे। इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।  
विज्ञापन

 
सुप्रीम कोर्ट के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराने के आदेश के बाद सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना में 25 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराने के साथ ही 30 हजार आवासों का भूमिपूजन करेंगे। एक लाख 65 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 210 करोड़ रुपये भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में चार हजार 913 करोड़ 74 लाख रुपये और अमृत मिशन 2.0 में 12 हजार 858 करोड़ 71 लाख रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के लिए 178 नगरीय निकायों को 113 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। इससे 611 नए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण किया जाएगा और सिविल डिस्पेंसरी का उन्नयन किया जाएगा। वहीं, विद्यार्थियों को निशुल्क मूंग दाल के वितरण का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed