फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM Shivraj said that the jawans of Agneepath scheme will be given priority in Madhya Pradesh Police.

Madhya Pradesh: शिवराज ने की बड़ी घोषणा, अग्निपथ योजना के जवानों को मध्य प्रदेश पुलिस में प्राथमिकता देंगे

Tue, 14 Jun 2022 10:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Jun 2022 10:19 PM IST
सार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के अग्निवीर जवानों को मध्य प्रदेश पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यह घोषणा की।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Shivraj said that the jawans of Agneepath scheme will be given priority in Madhya Pradesh Police.
अग्निवीर योजना का ढांचा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत सेवा खत्म होने के बाद अग्निवीर जवानों का क्या होगा? अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल उठ रहा है तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश पुलिस में अग्निवीर जवानों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय सेना भारत का गौरव और देशवासियों का अभिमान है। सेना के जवान हमारे हीरो, रोल मॉडल हैं। युवाओं को भारतीय सेना से जोड़ने, देश की सीमा की सुरक्षा करने और भारत माता की रक्षा करने के लिए आज अग्निपथ योजना प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। सेना से जवानों को जोड़ने की ये अद्भुत योजना है। इस योजना के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं रक्षा मंत्री को बधाई देता हूं, इस सेवा के माध्यम से ना केवल हम भारत माता की सीमाओं की रक्षा करेंगे बल्कि 45 हजार नौजवानों को देश की सेवा के अवसर के साथ-साथ, रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं को आह्वान करता हूं कि वे इस सेवा के अंतर्गत, भर्ती के लिए आगे आए, परीक्षा दें, सफल होकर देश के सीमा की सुरक्षा करें। अपने जीवन को सफल और सार्थक करें। चार साल के बाद ऐसे जवान जो अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती होंगे, जिन्हें अग्निवीर कहा जाएगा, उन्हें हम मध्य प्रदेश की पुलिस भर्ती परीक्षा में प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेना भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सेना भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'अग्निपथ भर्ती योजना' लॉन्च की। अब सेना में युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल की उम्र तक के युवाओं की होगी। चार साल के अंत में 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। अधिकतम 25 फीसदी इच्छुक जवानों को सेना में आगे भी सेवा देने का मौका मिलेगा। यह तब होगा जब रिक्तियां होंगी। जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें सशस्त्र बल व अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलेगी। 

 
10 हफ्ते से 6 महीने तक की ट्रेनिंग 
नए नियम के मुताबिक भर्ती होने वाले युवाओं को 10 हफ्ते से लेकर छह महीने की ट्रनिंग दी जाएगी। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। 10वीं पास जवानों को सेवाकाल के दौरान 12वीं भी कराई जाएगी। इन नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ रुपये से अधिक राशि ब्याज समेत दी जाएगी। इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी और बची हुई नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा, जो 11.71 लाख रुपये होगा। येाजना की शुरुआत 90 दिन बाद हो जाएगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed