फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM Shivraj said in Indore - My word to the people of Indore is that I will not let any obstacle come in the way of development of this city.

MP News: इंदौर में बोले सीएम शिवराज- इंदौरवासियों को मेरा वचन है कि इस शहर के विकास के रास्ते में कोई बाधा नहीं आने दूंगा

Sat, 25 Dec 2021 08:04 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 08:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को खंडवा रोड निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासों के निर्माण तथा नगर निगम द्वारा किए जा रहे अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Shivraj said in Indore - My word to the people of Indore is that I will not let any obstacle come in the way of development of this city.
संबोधित करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर के खंडवा रोड पर आयोजित नगर निगम विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित किया। खंडवा रोड निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासों के निर्माण तथा नगर निगम द्वारा किए जा रहे अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
विज्ञापन


सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर मेरे सपनों का शहर है, इसकी शान मैं कभी कम नहीं होने दूंगा। मेरा सभी इंदौरवासियों को वचन है कि इस शहर के विकास के रास्ते में कोई बाधा नहीं आने दूंगा। इंदौर ने केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। लगातार पांच बार स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आया इंदौर शहर अब स्वच्छता का छक्का भी जरूर लगाएगा। यह इंदौरवासियों के समर्पण और अनुशासन का ही नतीजा है कि इंदौर न केवल स्वच्छता में बल्कि जन्म के समय लिंगअनुपात में भी आगे रहा। बेटियों के सम्मान का उदाहरण बनकर इंदौर ने फिर से हम सभी को गौरवान्वित किया है। मैं इंदौरवासियों के विकास के लिये समर्पण एवं सेवाभाव को नमन करता हूं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने टंट्या मामा चौराहा से तेजाजी नगर (अण्डरपास) तक सड़क विस्तारीकरण के अंतर्गत सिक्सलेन सीमेंट-कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में देश में सड़कों का मजबूत जाल बिछाया जा रहा है। जिसका लाभ मध्यप्रदेश और इंदौर को भी मिल रहा है। खंडवा रोड के चौड़ीकरण का कार्य काफी समय से अटका हुआ था, मध्य प्रदेश सरकार ने कार्यभार संभालते ही इस रोड के कार्य को प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। इंदौर नगर निगम को सड़क विस्तारीकरण के लिए 53.73 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क विस्तारीकरण के पश्चात इसकी लंबाई 6.50 किलोमीटर तथा चौड़ाई 31.70 मीटर हो जाएगी। प्रसिद्ध लेखक, कवि, कुशल नेता, मनमोहक वक्ता, दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर नमन करते हैं और टंट्या मामा चौराहे से तेजाजी नगर तक बनाई जा रही इस रोड को उनके नाम पर समर्पित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राऊ के कॉलेज में अगले सत्र से स्नातकोत्तर तक पढ़ाई

Madhya Pradesh: CM Shivraj said in Indore - My word to the people of Indore is that I will not let any obstacle come in the way of development of this city.
कार्यक्रम में सीएम ने दी कई सौगातं। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम नम्बर-140 को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि राऊ विधानसभा क्षेत्र में पालदा से आरटीओ रोड का चौड़ीकरण कार्य भी शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। राऊ विधानसभा क्षेत्र में स्थापित महाविद्यालय को अगले सत्र से स्नातक से स्नातकोत्तर बना दिया जाएगा। यहां अब साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की पोस्ट ग्रेजुएशन क्लासेस शुरू की जाएंगी। उन्होंने सांसद शंकर लालवानी की खंडवा रोड़ पर मेट्रो स्टेशन बनाने की मांग पर आश्वासन देते हुए कहा कि खंडवा रोड पर मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए सर्वे कराया जाएगा और यदि सर्वे में स्टेशन बनाने की फिजिबिलिटी पाई जाती है तो उसके प्रस्ताव को तुरंत आगे बढ़ाया जाएगा।

इंदौर बेटियों के सम्मान में भी देश में उदाहरण बनकर उभरा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया था, तब प्रदेश में जन्म के समय लिंग अनुपात 914 था, जो अब नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार बढ़कर 956 हो गया है और इस श्रेणी में भी इंदौर जिला सबसे आगे रहा। इंदौर ने संपूर्ण देश में अनेक कीर्ति स्तंभ स्थापित किए हैं, बेटियों के सम्मान में भी अब इंदौर किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन इसी तरह समाज के हर वर्ग का कल्याण करते हुए आगे बढ़ेगा। कोई भी गरीब बिना आवास के नहीं रहेगा। 

भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त जमीन पर बनाएंगे गरीबों के लिए मकान
सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ग्राम लिम्बोदी में 18 करोड़ रुपये की लागत से 192 आवासीय प्रकोष्ठों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं अरावली परिसर (भूरी टेकरी), गुलमर्ग परिसर (कनाडिया), पलाश परिसर 01 (राऊ सिलीकॉन सिटी) एवं पलाश परिसर 02 (निहालपुरमुण्डी ओमेक्स हिल्स) पर 220 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय इकाइयों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं के कब्जे से पूरे प्रदेश में 18 हजार करोड़ रुपये की लागत की जमीन मुक्त कराई गई है। इंदौर में माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे। अब कोई भी गरीब बिना आवास के ना रहे इसके लिए राज्य शासन निरंतर अभियान चलाकर शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त करवाएगा।
 
वायु गुणवत्ता सुधार में सहभागी बनने वालों का किया सम्मान
जिला प्रशासन द्वारा शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के फलस्वरूप विभिन्न संस्थाओं द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार के लिए बहुमूल्य प्रयास किए गए हैं। इसके अंतर्गत जिले के अम्बर उद्योग द्वारा फैक्टरी परिसर में स्थापित बॉयलर को सीएनजी में परिवर्तित करने एवं शहर के प्रमुख कमर्शियल फूड हब 56 दुकान, स्कीम 140 एवं मेघदूत चौपाटी द्वारा पूर्णत: पारम्परिक ईधन से एलपीजी में परिवर्तित होने पर मुख्यमंत्री चौहान ने इन्हें सम्मानित किया।

संतश्री बालनीथ महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

Madhya Pradesh: CM Shivraj said in Indore - My word to the people of Indore is that I will not let any obstacle come in the way of development of this city.
संतश्री बालीनाथ महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने मालवा मिल चौराहे पर बैरवा समाज के आराध्य संत श्री बालीनाथ जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण  बटन दबाकर किया। कहा कि संतश्री का समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार और कुरीतियों को दूर करने में अहम योगदान रहा है। संत श्री बालीनाथ जी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व को देखते हुए उनके नाम पर राज्य शासन द्वारा पांच लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया जाएगा। साथ ही उनकी जन्म तथा निर्वाण स्थली राजस्थान के दौसा जिले के ग्राम मंडावरी को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा योजना से जोड़ा जाएगा।

बैरवा समाज के बंधुओं ने अथक परिश्रम की कमाई से आर्थिक सहयोग देकर इस प्रतिमा के निर्माण में मदद की है। यह प्रतिमा हमें हमेशा नेक कार्यों की प्रेरणा देती रहेगी। बैरवा समाज के स्कूल संचालन में मदद दी जाएगी। लायब्रेरी स्थापना के लिए उन्होंने नगर निगम इंदौर को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। घोषणा की कि संतश्री बालीनाथ जी महाराज के नाम से प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार शिक्षा के प्रसार, महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने तथा कुरीतियों को दूर करने के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्था को दिया जाएगा। विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि इस प्रतिमा के निर्माण से बैरवा समाज की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इंदौर एकमात्र ऐसा शहर है, जहां पर संत श्री बालीनाथ जी महाराज की प्रतिमा और उनके नाम पर भव्य द्वार भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed