फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM Shivraj appeals to the public, told why the "Adopt Anganwadi Campaign" was started

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज ने जनआंदोलन सफल बनाने जनता से की अपील, एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान की बताई वजह

Thu, 26 May 2022 11:30 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 May 2022 11:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को जनता से आंगनवाड़ी से जुड़कर जनआंदोलन को सफल बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने लोगों को आंगनवाड़ी गोद लें अभियान शुरू करने की वजह भी बताई।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Shivraj appeals to the public, told why the "Adopt Anganwadi Campaign" was started
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को जनता से आंगनवाड़ी से जुड़कर जनआंदोलन को सफल बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने लोगों को आंगनवाड़ी गोद लें अभियान शुरू करने की वजह भी बताई।
विज्ञापन

 
शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और वर्तमान भी। स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित बच्चे समर्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण का महायज्ञ चल रहा है। उसकी पूरी सफलता के लिए जरूरी है हमारे बच्चे पूर्णत: स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी बच्चों को स्वस्थ्य रखने का सुशिक्षित रखने का माध्यम है। उन्हें बेहतर संस्कार देने का उनकी बेहतर ग्रोथ का जरिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी सिर्फ सरकार की जवाबदारी नहीं है। सरकार संसाधन जुटा रही है पोषण आहार भेज रही है। व्यवस्थाएं जुटा रही है। लेकिन, समाज की भी कोई जवाबदारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने सवाल करते हुए कहा कि मेरी आपकी अपने बच्चों के प्रति कोई जवाबदारी नहीं है क्या? और इसलिए, हमने सोचा आंगनवाड़ी केवल सरकार न चलाए सरकार के साथ समाज को भी जोड़ा जाए, इसलिए हमने "आंगनवाड़ी गोद लें अभियान" प्रारंभ किया है। कई लोगों ने आंगनवाड़ी गोद ली,  लेकिन केवल एक व्यक्ति आंगनवाड़ी गोद क्यों ले वो अपना काम करेंगे लेकिन, हम भी तो आंगनवाड़ी से जुड़ें।
 



सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी में संपूर्ण पोषण आहार मिले। शिक्षा देने की व्यवस्था ठीकहो। खेलकूद की व्यवस्था की जाए। आज इसकी आवश्यकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी को समाज से जोड़ने के लिए आंगनवाड़ी में संपूर्ण संसाधनों की व्यवस्था के लिए मैं, भोपाल में हाथ ठेला लेकर निकला था।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए खिलौने और अन्य सामग्री एकत्रित करने के लिए मैं, यह बताते हुए भाव विभोर हूं लोगों ने, दोनों हाथ खोल कर दिया। मैं तो हाथ ठेला लेकर निकला था लेकिन खिलौनों से ट्रक भर गए।




अनेक प्रकार की सामग्री आ गई लाखों रुपये के चेक और कमिटमेंट आ गए। मेरा उत्साह और बढ़ गया। और इसलिए, समाज को आंगनवाड़ी से जोड़ने का अभियान अब एक सामाजिक आंदोलन बन रहा है।


 

सीएम ने कहा कि मैं आपसे विनम्र अपील करता हूं आप भी इस अभियान से जुड़िए, आंदोलन से जुड़िए। आप आंगनवाड़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप किसान हैं, अनाज दे दीजिए, व्यापारी हैं, सामग्री दे दीजिए, उद्योगपति, सामाजिक कर्मचारी, अधिकारी अन्य काम में लगे व्यक्ति हैं तो जो आपका सामर्थ्य हो, तो उस सामर्थ्य से आंगनवाड़ी में कुछ ना कुछ जरूर दें।


 
अगर आपका जन्मदिन है तो, आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मनाएं। आप न जाएं तो वहां दूध, फल, पोषण सामग्री भिजवा दें। माता जी -पिताजी की पुण्य स्मृति में आप आंगनवाड़ी में भोजन करा सकते हैं। बच्चों के जन्मदिन पर आप आंगनवाड़ी में सामग्री भेंट कर सकते हैं। इसलिए मैं, आज आपसे भावुक अपील कर रहा हूं। आंगनवाड़ी से जुड़िए मतलब अपने बच्चों से जुड़िए, अपने देश के भविष्य से जुड़िए। अगर आप न जा पाएं तो कोई बात नहीं है मैं उनसे, आह्वान कर रहा हूं जो बच्चों के लिए समान इक्कठा करने के लिए निकल सकते हैं जैसे मैं भोपाल में निकला!
 


मुख्यमंत्री ने कहा कि मित्रों आप अपने शहर, गांव में निकलिए सामग्री एकत्रित कीजिए। और आंगनवाड़ी में भेंट कीजिए। हर एक नहीं जा सकता तो हम समान लेने तो जा सकते हैं। जब मैं, हाथ ठेला लेकर निकल सकता हूं तब आप भी तो निकल सकते हैं। आइए! हमारे प्रदेश में संकल्प करें हर बच्चा सम्पूर्ण स्वस्थ होगा कोई अंडर वेट नहीं रहेगा, आंगनवाड़ी में पोषण आहार की कमी नहीं रहेंगी बाकी, आवश्यकता की पूर्ति हम करेंगे समाज करेगा। निकलिए ये आंगनवाड़ी से समाज को जोड़ने का अभियान बच्चों को स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित बनाने का महायज्ञ है आप भी इसमें अपनी आहुति डालिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed