मप्र में कुछ खुलासे होने वाले हैं, जिनसे ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही : कमलनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर छापों के दस्तावेजों को आधार बनाकर मीडिया में दिखाई जा रही मुख्यमंत्री कमलनाथ और ओएसडी प्रवीण कक्कड़ की बातचीत पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। साथ ही उन कागजों पर ही सवाल खड़े कर दिए, जिन्हें मीडिया में दिखाया जा रहा है। कमलनाथ ने आयकर छापों पर कहा कि जो यह दिखा रहे हैं, उन्होंने नहीं बताया कि कहां से उन्हें यह जानकारी मिली।
रिकॉर्डिंग में आवाज किसकी है? यह भी कहा गया है कि कमलनाथ के करीबी लोगों के यहां से बरामदगी हुई है। जिनके यहां से बरामदगी हुई है, मुझे नहीं पता कि ये लोग कौन हैं? देश जानता है कि यह सब क्यों और किस इरादे से किया जा रहा है। कमलनाथ बुधवार को भोपाल में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मप्र की सरकार कुछ खुलासे करने वाली है, जिससे ध्यान भटकाने के लिए यह सब हो रहा है।
कमलनाथ ने कहा कि किसी एक विचारधारा के लोग इसे प्रचारित कर रहे हैं। आयकर छापों में जिसके घर से धन मिला, उसका कमलनाथ से क्या कोई संबंध था? किसका संबंध सामने आया, यह सभी को पता है। हम कानूनी तरीके से हर चीज का जवाब देंगे।
प्राधिकरण की स्वीकृति के बाद ही हुआ निर्माण, कानूनी तरीके से जवाब देंगे
गाजियाबाद में बेटे के आईएमटी संस्थान को दी गई जमीन का आवंटन रद्द करने के मामले में उन्होंने कहा कि गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी ने कोई नोटिस नहीं दिया। उन्होंने ही तो स्वीकृति दी। बिना डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्वीकृति व बिल्डिंग प्लान की मंजूरी के क्या कोई निर्माण कर सकता है? कमलनाथ ने कहा कि अनियमितता होती तो क्या वे स्वीकृति देते? यह सब 30-35 साल पहले बने हैं। दरअसल पूरा मसला राजनीतिक हो गया है। इसका जवाब कानूनी तरीके से दिया जाएगा।
भाजपा अस्थिरता फैलाने की कोशिश न करे
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा प्रदेश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश न करे, बहुमत हमारे साथ है। हम विधानसभा में हर फ्लोर टेस्ट के लिए कभी भी तैयार हैं।
