फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Car and truck clashed in Mandla, four people from Chhattisgarh died

मध्य प्रदेश: मंडला में कार और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत, छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत

Sat, 11 Dec 2021 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 11 Dec 2021 04:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मोतीनाला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रहने वाले चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Car and truck clashed in Mandla, four people from Chhattisgarh died
मंडला में हुए सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मोतीनाला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर मनोहरी में ट्रक और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वे छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रक मंडला से रायपुर जा रहा था, जबकि कार रायपुर से जबलपुर जा रही थी। 
विज्ञापन


मोतीनाला थाना पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर प्रकरण दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मोतीनाला थाना प्रभारी अमृत तिग्गा ने बताया कि छत्तीसगढ कवर्धा जिला निवासी कमलेश, संदीप, ललित तथा कन्हा दोस्त थे। सभी की उम्र लगभग 25 साल है। सभी दोस्त कार में सवार होकर जबलपुर जा रहे थे। तड़के लगभग 4 बजे मनोहरी के समीप सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार में सीधी भिडत हो गयी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304-ए के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed