{"_id":"5c307228bdec2256e37bcf03","slug":"madhya-pradesh-cabinet-approves-farmers-loan-waiver-scheme-loans-of-rs-2-lakhs-will-be-waived-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में कर्ज माफी की योजना पर कैबिनेट की मुहर, अब इस तारीख तक लोन लेनेवालों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में कर्ज माफी की योजना पर कैबिनेट की मुहर, अब इस तारीख तक लोन लेनेवालों को होगा फायदा
Sat, 05 Jan 2019 02:49 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Kamalnath
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की नई सरकार ने किसानों को दो लाख की कर्ज माफी की योजना को मंजूरी दे दी है। कमलनाथ सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में शनिवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। इस फैसले से मध्य प्रदेश के करीब 55 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Bhopal, Madhya Pradesh: State Cabinet approves farmers loan waiver scheme. Loans of Rs. 2 lakhs taken by farmers will be waived off. Cut-off date has been set as 12 December 2018.
— ANI (@ANI) January 5, 2019विज्ञापन
इस योजना के तहत सबसे ज्यादा छोटे किसानों को लाभ मिलेगा। एमपी सरकार के अनुसार करीब 35 लाख ऐसे किसान हैं। 22 फरवरी से किसानों के खातों में राहत राशि पहंचनी शुरू होगी। प्रखंडों के कार्यपालक पदाधिकारी पर इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार की सहयोग राशि दिए जाने को भी कैबिनेट की मीटिंग में मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
31 मार्च 2018 की जगह अब 12 दिसंबर 2018 तक कर्ज लेने वाले किसानों को लाभ
कर्ज माफी की इस योजना में किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ किया गया है। इस योजना के तहत पहले आधार तिथि 31 मार्च, 2018 थी। यानि कि जिन किसानों ने 31 मार्च 2018 तक लोन किया था, उनका कर्ज माफ किया जाता। अब इस योजना के तहत 12 दिसंबर 2018 तक कर्ज लेने वाले किसानों को भी शामिल किया गया है।
