फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: BJP leader, who lost the election from Karera, showed status, said- 'I am no less than a MLA'

मध्यप्रदेश: करैरा से चुनाव हार चुके भाजपा नेता ने दिखाया रुतबा, बोले- 'मैं किसी विधायक से कम नहीं'

Mon, 01 Nov 2021 06:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Nov 2021 06:11 PM IST
सार

सिंधिया के समर्थक पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने जब यह बात कही तो मंच पर कांग्रेस विधायक प्रागीलाल मौजूद थे। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP leader, who lost the election from Karera, showed status, said- 'I am no less than a MLA'
ex mla and bjp leader jasvant jatav - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट के उपचुनाव में बुरी तरह हारे ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने एक सभा में जमकर अपना रुतबा दिखाया। उन्होंने मौजूदा कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव की मौजूदगी में दावा किया कि वह किसी विधायक से कम नहीं हैं। 

विज्ञापन


पूर्व में कांग्रेस विधायक रहे जाटव ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं। वे 22 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। करैरा विधानसभा के कांकर में अंबेडकर पार्क के शिलान्यास मौके पर पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने कहा, 'मैं आज प्रत्यक्ष तौर पर विधायक नहीं हूं। भले ही में संवैधानिक पद पर नहीं हूं लेकिन में किसी विधायक से कम भी नहीं हूं। जनता के काम रुकेंगे नहीं।' पूर्व विधायक जाटव जब यह बात बोल रहे थे उस दौरान मंच पर करैरा के वर्तमान कांग्रेस विधायक प्रागीलाल भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


30 हजार वोटों से हारे थे जसवंत जाटव- 
मध्य प्रदेश में 2019 में हुए सियासी उलटफेर के बीच करैरा के पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। भाजपा में आने के बाद उन्होंने नवंबर 2020 में करैरा से उप चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव से वह 30 हजार वोटों से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी भी देते हैं तवज्जो
पूर्व विधायक जाटव को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी काफी तवज्जो देते हैं। चूंकि राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए उनकी बहुत पूछपरख है, जबकि विधायक प्रागीलाल जाटव प्रशासनिक उपेक्षा के शिकार बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed