फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Bhopal Collector changes school timings

मध्य प्रदेश: बढ़ती तपिश को देखते हुए भोपाल में स्कूलों के टाइमिंग बदले, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल

Tue, 05 Apr 2022 07:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Apr 2022 07:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कई शहर लू की चपेट में है। पारा चढ़ता ही जा रहा है। इसे देखते हुए भोपाल में स्कूलों के टाइमिंग बदले गए हैं। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Bhopal Collector changes school timings
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत ज्यादातर शहरों में अप्रैल में ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है। पारा चढ़ रहा है और रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। भोपाल कलेक्टर ने जिले में स्कूलों के टाइमिंग बदलने का आदेश जारी किया है। अब स्कूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे। इस समय अलग-अलग स्कूल दोपहर में दो से तीन बजे तक लग रहे थे। जिससे बच्चों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ता था। 
विज्ञापन


भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के आदेश के मुताबिक ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में भोपाल जिले में आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के अध्यापन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी। यह आदेश तत्काल लागू होगा। 
विज्ञापन


सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर भी लागू होगा आदेश
कलेक्टर ने साफ किया है कि टाइमिंग संबंधी आदेश मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूलों पर भी लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में क्या करें क्या न करें
मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लू चल रही है। सोमवार को भी 13 जिलों में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों के लिए भी इससे अधिक जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील भी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि सूर्य की किरणों के साथ संपर्क में आने से बचें। हल्के रंग के सूती कपड़ें पहनें। अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed