फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh assembly elections: congress releases 5th list of candidates

मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, भाजपा के बागी नेता सरताज सिंह को होशंगाबाद से टिकट

Thu, 08 Nov 2018 05:25 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 08 Nov 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh assembly elections: congress releases 5th list of candidates
Congress
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 16 नाम हैं। मनपुर सीट को होल्ड पर रखा गया है। इस तरह कांग्रेस ने सभी 229 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। दिवाली के दिन 7 नवंबर को कांग्रेस ने 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

 


भाजपा के बागी नेता सरताज सिंह को होशंगाबाद से टिकट दिया गया है। उन्होंने आज ही कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया था। भाजपा ने तीसरी सूची में भी सरताज को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। शाम आते-आते उन्हें टिकट भी मिल गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा में पूर्व मंत्री सरताज सिंह सिवनी मालवा में कार्यकर्ताओं के बीच आज फूट-फूटकर रोए।  तीसरी सूची में भी अपना नाम न देखकर सरताज के आंसू निकल पड़े और रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैं घर में बैठकर घुट घुट कर रोने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं लड़ूंगा तो मैदान में और मरुंगा तो मैदान ए जंग में।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed