फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections: BJP MLA Neelam Mishra resigned from party

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा विधायक ने छोड़ा पार्टी का साथ, मंत्री और सांसद पर लगाए आरोप

Mon, 12 Nov 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Updated Mon, 12 Nov 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections: BJP MLA Neelam Mishra resigned from party
नीलम मिश्रा - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश में जनता किसके सिर पर ताज सजाएगी इसके लिए कुछ दिनों बाद ही चुनाव होने वाले हैं। जिसमें सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। वहीं राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच रीवा जिले की सेमरिया सीट की विधायक नीलम मिश्रा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वह टिकट कटने से नाराज थीं। उनके पति अभय मिश्रा पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह भी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने जब उन्हें सेमरिया सीट से टिकट नहीं दिया तो उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय ले लिया। रीवा में प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल और सासंद जनार्दन मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नीलम मिश्रा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि वह किसी भी दल में शामिल न होकर अपने पति और कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा के लिए प्रचार करेंगी।
विज्ञापन


नीलम मिश्रा ने राज्य के मंत्री और सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों की वजह से उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। दोनों नेताओं ने विधायक निधि के कोई और कार्य विधानसभा क्षेत्र में होने नहीं दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के गलत कार्यों का जब पति अभय मिश्रा ने विरोध किया तो उन्हें प्रताड़ित किया गया। इसके बाद भी हमारी पार्टी के प्रति नाराजगी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि जहां पार्टी के लोग ही आपका विरोध कर रहे हैं तो वहां रहने का फायदा क्या है। इसी कारण मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा में पांच साल मैंने अपमानित होकर बिताए। मेरे पति को भी जब भाजपा में सम्मान नहीं मिला तो उन्होंने वह कांग्रेस में शामिल हो गए। हाल ही में कांग्रेस ने अभय मिश्रा को रीवा से टिकट दिया है। उनका मुकाबला राज्य के उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed