फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh assembly elections: Amit shah interacts with BJP worker

देश को महान बनाने के लिए भाजपा का शासन लंबे समय तक रहना जरूरी: अमित शाह 

Mon, 12 Nov 2018 11:53 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh assembly elections: Amit shah interacts with BJP worker
मध्यप्रदेश चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूंका। शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राज्य के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे दोबारा भाजपा सरकार बनाने के लिए एकजुट हो जाएं। शाह ने कहा कि 2018 के चुनाव साधारण चुनाव नहीं हैं। 2018 के चुनाव जीतने के बाद हमें 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाना है। 
विज्ञापन



अमित शाह ने कहा, चुनाव हमारे लिए सिर्फ सरकार बनाने का जरिया नहीं है, चुनाव हमारे लिए हमारी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। देश की जनता को हमारे कार्यकर्ता कभी निराश नहीं करेंगे, ये हमारा वादा है। देश को महान बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी का शासन देश में लंबे समय तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा, शिवराज सरकार ने जिस तरह से काम किया है वो लोकतान्त्रिक व्यवस्था में सरकार चलाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। हम हर मतदाता तक अपने किए कामों को पहुंचाएं, अपनी विचारधारा को पहुंचाएं। मेरी आप सभी से अपील है कि इस चुनाव को जन संपर्क का सशक्त अभियान बनाएं, घर-घर जाएं। हमें ये संदेश लोगों तक पहुंचना है कि सरकारें राजनीतिक विवाद करने के लिए नहीं होती, जनता का विकास करने के लिए होती हैं। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं मानता हूं कि शिवराज जी के नेतृत्व वाली सरकार ने जो 15 साल काम किया है वो लोकतांत्रिक सरकार किस तरह से चल सकती है इसका एक आदर्श उदाहरण है। 


कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि पांच राज्यों में चुनाव प्रचार से पहले ये स्पष्ट करें कि वो घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने में हमारे साथ हैं या नहीं। कांग्रेस को बंदूक में क्रांति दिखती है, हमें गरीब किसान को डेढ़ गुना दाम देने में क्रांति दिखती है, धुआंमुक्त घरों में क्रांति दिखती है और बच्चों के टीकाकरण में क्रांति दिखती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed