फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Former Congress MP Premchand Guddu BJP Kailash Vijayvargiya

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: पूर्व कांग्रेस सांसद प्रेमचंद गुड्डू भाजपा में शामिल

Fri, 02 Nov 2018 03:45 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 02 Nov 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Former Congress MP Premchand Guddu BJP Kailash Vijayvargiya
प्रेमचंद गुड्डू
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक का दौर जारी है। उज्जैन से कांग्रेस सांसद रहे प्रेमचंद गुड्डू ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


गुड्डू ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस में बड़े पदों पर रहा हूं। मैंने देखा कि उनकी नीतियों में बदलाव आया है। आज वो गरीबों-दलितों के प्रति कोई भावना नहीं रखते। यही देखकर मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं।"

प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजित कुमार भी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुड्डू के सदस्यता समारोह में बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, थावरचंद गहलोत और नरेंद्र तोमर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में टिकटों के बंटवारे को लेकर दो दिन पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच तूतू-मैंमैं की बात सामने आई थी। ऐसे में गुड्डू के बीजेपी में शामिल होने से ये कांग्रेस के लिए एक और झटके की तरह है। माना जा रहा है कि देर रात तक कांग्रेस मध्यप्रदेश के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed