{"_id":"5c136d52bdec2253e5047717","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-results-2018-shivraj-chouhan-congrats-kamal-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शिवराज ने दी कमलनाथ को दी बधाई, वादों की भी दिलाई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शिवराज ने दी कमलनाथ को दी बधाई, वादों की भी दिलाई याद
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
शिवराज चौहान ने दी कमलनाथ को बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को बधाई दी है। साथ ही जनता से किए वादे निभाने की भी याद दिलाई। आज शिवराज ने कहा, मैं कमलनाथ जी को बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि वह उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो उन्होंने जनता से किए हैं। साथ ही उन योजनाओं को भी जारी रखेंगे जो हमारी सरकार ने चलाई थी।
बता दें कि भारी माथापच्ची के बाद कांग्रेस हाईकमान ने कमलनाथ को नया सीएम बनाने का फैसला लिया है। 11 दिसंबर को नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद से सीएम पद को लेकर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया आमने-सामने थे। दो दिन हुए बैठकों के कई दौर के बाद फैसला कमलनाथ के पक्ष में आया।
विज्ञापन
230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 114 सीटों पर कब्जा जमाया हालांकि वह बहुमत से 2 सीट दूर रह गई। भाजपा ने कड़ी टक्कर दी और उसे 109 सीटें मिलीं। इस तरह प्रदेश में भाजपा के 15 साल के शासन का अंत हो गया। शिवराज ने 2005 में सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद वह लगातार 13 साल तक सीएम रहे। वह मध्यप्रदेश के सियासी इतिहास में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले पहले नेता हैं।
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan: I would like congratulate Kamal Nath Ji and convey my best wishes to him. I hope he will fulfill all the promises he has made and continue with the schemes we had implemented. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/3prwIHOz8I
— ANI (@ANI) December 14, 2018विज्ञापन