{"_id":"5bc9977abdec22695873bd74","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-dumb-and-deaf-candidate-in-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश चुनाव: चुनावी इतिहास में पहली बार, मूक बधिर शख्स लड़ेगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश चुनाव: चुनावी इतिहास में पहली बार, मूक बधिर शख्स लड़ेगा चुनाव
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मध्यप्रदेश के सतना से एक मूक-बधिर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरा है, जो आजकल काफी चर्चा में हैं। इस प्रत्याशी का नाम है सुदीप शुक्ला। सुदीप सतना के ही रहने वाले हैं और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, लेकिन अब 12 लाख रुपये महीने की नौकरी छोड़कर यह शख्स चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
सुदीप के परिवार में पिता, मां प्रसून, दो बहनें श्रद्धा व कोमल और पत्नी दीपमाला हैं। दादा भगवान प्रसाद शुक्ला सतना में कांग्रेस नेता हैं। सुदीप व उनकी पत्नी दीपमाला ही परिवार में मूक-बधिर हैं, बाकि सभी बोल-सुन सकते हैं।
विज्ञापन
सुदीप शुक्ला यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं और मूक बधिरों के अधिकारों के लिए राजनीति में आना चाहते हैं। सतना के रहने वाले सुदीप ने इसके लिए वॉलेंटियर्स की टीम भी तैयार कर विधानसभा का चुनाव भी सतना से ही लड़ेंगे। ऐसा देश में भी पहली बार होगा जब कोई मूक बधिर चुनाव मैदान में उतरेगा।
विज्ञापन
