{"_id":"5bfa1c2bbdec2241ba2c6a1e","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-amit-shah-stumbled-and-fell-after-his-roadshow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड शो के दौरान स्टेज से नीचे गिरे अमित शाह, तुरंत बॉडीगार्ड ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड शो के दौरान स्टेज से नीचे गिरे अमित शाह, तुरंत बॉडीगार्ड ने उठाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फिसलकर गिर गए। शनिवार को वह मध्यप्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। अशोकनगर में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। रोड शो खत्म करने के बाद वह कार में बैठने के लिए जैसे ही रथ से उतर रहे थे उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए। उनके एक बॉडीगार्ड ने तुरंत उन्हें सपोर्ट दिया और वह बिना चोट लगे उठ गए। यह घटना तुलसी पार्क की है।
विज्ञापन
बाद में शाह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए शिवपुरी जिला पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अध्यक्ष राहुल गांधी 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने का सपना दिन में देख रहे हैं। भाजपा 2003 से राज्य पर शासन कर रही है। 2005 से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश का विकास कर इसे बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला। दिग्विजय सिंह सरकार में राज्य बदहाल था। उन्होंने कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार का भी नाम पूछा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास का कोई पैमाना नहीं छोड़ा है, प्रचंड बहुमत के साथ हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। भाजपा में सबकुछ तय है। हमारे पास सीएम उम्मीदवार हैं। लेकिन कांग्रेस के पास सीएम चेहरा नहीं है।
विज्ञापन
शाह ने राहुल बाबा इधर उधर घूम रहे हैं, मैं पूछता हूं कि राहुल बाबा आपका सेनापति कौन है। उन्होंने पूछा कि एक राजा, एक महाराजा और एक थके हुए उद्योगपति के साथ चुनाव जीता जा सकता है क्या? 55 साल तक आपको मौका दिया था लेकिन आपने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया, तब यहां बंटाधार सरकार थी। तब गांव में बिजली आती थी क्या? आज गरीब, दलित, छात्र सबके घरों में 24 घंटे बिजली आती है या नहीं?
