फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election 2018: Rahul's letter to people of MP

मतदान से पहले मध्यप्रदेश के लोगों के नाम राहुल का पत्र, ‘आगे बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’

Tue, 27 Nov 2018 08:52 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: Rahul's letter to people of MP
Rahul Gandhi - फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को राज्य के लोगों से अपनी पार्टी के लिए समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सभी वचनों को लेकर प्रतिबद्ध है और सरकार बनने के साथ ही इन पर अमल शुरू कर देगी। राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रदेश की जनता से किए वादे फिर दोहराए।  
विज्ञापन


राज्य की जनता के नाम लिखे पत्र में गांधी ने किसानों का कर्ज माफी करने, बिजली की दर आधा करने, युवाओं को नौकरी और महिला विरोधी हिंसा के मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने जैसे कांग्रेस के वादों का उल्लेख किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश मेरे लिए मात्र एक राज्य का नाम नहीं है। मेरे लिए मध्यप्रदेश किसानों की इच्छाशक्ति, बेटियों का आत्मबल, युवाओं की उम्मीद और गरीबों की जीत का नाम है। पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश की इस पहचान को नुकसान पहुँचाया गया है। यहाँ फसलों के दाम माँगने पर किसानों के सीने में गोलियाँ मार दी गईं, उनकी अपेक्षाओं को कुचला गया, युवाओं के अवसरों को अंधकार से भरा गया है, बेटियों के भविष्य में भय लिख दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि याद कीजिए, मध्यप्रदेश पिछले 10 -15 सालों में देश भर में चर्चा में किसलिए रहा है, लाखों युवाओं के भविष्य का घोटाला व्यापम, बेटियों के दुष्कर्म, सर्वाधिक कुपोषण, रेत माफिया, ई-टेंडर घोटाला, बुंदेलखंड पैकेज घोटाला इत्यादि ।’गांधी ने कहा कि यहाँ किसान सड़कों पर हैं, बेरोजगार, युवा दरबदर की ठोकरें खा रहा है बेटियों का घर से निकलना मुश्किल है। मध्यप्रदेश को गौरव हासिल है सर्वाधिक आदिवासियों की आबादी का, मगर उनके वनाधिकार और आजीविका को छीना जा रहा है, उन्हें वनों से निकाला जा रहा है ।’’ उन्होंने कहा कि इन सब निराशाओं के बीच मध्यप्रदेश के नागरिकों को अब एक उम्मीद बंधी है कांग्रेस के वचन से।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेरा सीधा मानना है कि किसानों को कर्ज से उबारने का मतलब है - अर्थव्यवस्था को उबारना। किसान आर्थिक रूप से संपन्न होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी पटरी पर आएगी। मैं नहीं समझ पाता हूँ कि भाजपा इसका विरोध क्यों कर रही है? मुझे खुशी है कि कांग्रेस के प्रयासों से देश की राजनीति का रुख़ किसान केंद्रित हो गया है। उन्होंने कहा कि अब उम्मीदों का नया सवेरा होने को है, मध्यप्रदेश तरक्की की नई उड़ान की तैयारी कर रहा है। प्रदेश के नागरिकों से अपील करना चाहता हू: अब बढ़ाओ कदम ,मध्यप्रदेश को मिलकर, अच्छी सरकार देंगे हम। गौरतलब है कि बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान होगा। नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed