मध्यप्रदेश चुनाव: कमलनाथ को याद आया एक और वादा, सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में मुफ्त इलाज
कमलनाथ ने लिखा है,
"हम वचन देते हैं : मप्र के सभी मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी की सुविधा प्रदान करेंगे। मेडिकल कॉलेजों में बाईपास, एंजियोप्लास्टी और डायबिटीज के लिये अलग केंद्र बनाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से मुफ्त इलाज देकर हम प्राइवेट अस्पतालों के भारी-भरकम बिल से आम जनता को राहत देंगे।
विज्ञापन
एक और ट्वीट कर उन्होंने लिखा, "आम जनता का फ्री इलाज होगा और प्राइवेट में बड़े डॉक्टरों को दिखाने का खर्चा जनता को नहीं करना पड़ेगा।"
हम वचन देते हैं :
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 24, 2018
मप्र के सभी मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी की सुविधा प्रदान करेंगे
मेडिकल कॉलेजों में बाईपास, एंजियोप्लास्टी और डायबिटीज के लिये अलग केंद्र बनाएंगे।
इन केंद्रों के माध्यम से मुफ्त इलाज देकर हम प्राइवेट अस्पतालों के भारी-भरकम बिल से आम जनता को राहत देंगे। pic.twitter.com/3Cu7kVae7W
इससे पहले शुक्रवार को कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों के लिए हर हफ्ते छुट्टी और विभाग में 50 हजार नई भर्तियों का वादा किया था। यूं तो, कांग्रेस अपने वचनपत्र में सैकड़ों घोषणाएं कर चुकी है लेकिन करीब-करीब हर रोज प्रदेश अध्यक्ष उसमें एक वादा और जोड़ देते हैं। जाहिर है, चुनावी समर में हर तरकीब और हर हथियार आजमाना जरूरी हो जाता है। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
