फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election 2018: Electoral issues of Sagar Shivraj singh chouhan

मध्यप्रदेश : सागर की जनता बोली- विकास के नाम पर बहुत पैसा आता है लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ

Fri, 23 Nov 2018 03:00 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, सागर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, सागर Updated Fri, 23 Nov 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: Electoral issues of Sagar Shivraj singh chouhan
अमर उजाला चुनाव रथ सागर में - फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोर पकड़ रहा है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा सागर। संवाददाता वैभव कुमार ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि सागर में क्या हैं जमीनी हालात। 
विज्ञापन


सागर में एक युवा ने कहा कि सागर में सबसे बड़ा मुद्दा विकास है। यहां सड़कें नहीं बनी हैं, तालाब की सफाई का काम भी नहीं हुआ है। उन्हें युवाओं के लिए रोजगार की कोई उम्मीद भी नजर नहीं आती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायी को नगर निगम से शिकायत है। निगम का आदेश है कि दुकानें हटानी पड़ेंगी। सड़क चौड़ीकरण से भी दुकानदारों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

एक व्यक्ति ने कहा सागर के विकास के नाम पर बहुत पैसा आता है लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed