फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Amit shah in shivpuri rally

एक राजा, एक महाराजा और थका हुआ उद्योगपति कांग्रेस को चुनाव जिता सकता है क्या: अमित शाह 

Sat, 24 Nov 2018 04:09 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Amit shah in shivpuri rally
अमित शाह
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान से दो दिन पहले रैलियों का दौर तेज हो गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवपुरी में हुई रैली में एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश का विकास कर इसे बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला। दिग्विजय सिंह सरकार में राज्य बदहाल था। उन्होंने कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार का भी नाम पूछा। 
विज्ञापन




अमित शाह ने पूछा कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार 

अमित शाह ने कहा, भाजपा ने विकास का कोई पैमाना नहीं छोड़ा है, प्रचंड बहुमत के साथ हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। भाजपा में सबकुछ तय है। हमारे पास सीएम उम्मीदवार हैं। लेकिन कांग्रेस के पास सीएम चेहरा नहीं है। राहुल बाबा इधर उधर घूम रहे हैं, मैं पूछता हूं कि राहुल बाबा आपका सेनापति कौन है।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि एक राजा, एक महाराजा और एक थके हुए उद्योगपति के साथ चुनाव जीता जा सकता है क्या? 55 साल तक आपको मौका दिया था लेकिन आपने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया, तब यहां बंटाधार सरकार थी। तब गांव में बिजली आती थी क्या? आज गरीब, दलित, छात्र सबके घरों में 24 घंटे बिजली आती है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल बाबा ने दो बैल भी जोते हैं- अमित शाह 

अमित शाह ने कहा कि जब चुनाव आता है तो कांग्रेस को किसानों की याद आती है। अरे राहुल बाबा आपको पता है कि आलू फैक्टरी में होता है या जमीन में? कहते हैं कि आलू की फैक्टरी लगाएंगे। कभी राहुल बाबा ने दो बैल भी जोते हैं। उन्हें हमारा काम नहीं दिखता। उनकी आंखों में इटालियन चश्मा चढ़ा है। उन्हें क्या मालूम किसान का दर्द क्या होता है। दिग्गी राजा के सरकार में 18 फीसदी ब्याज पर किसानों को कर्ज मिलता था। शिवराज सिंह की सरकार आई तो आज बिना ब्याज पर किसानों को लोन मिल रहा है। 

उन्होंने कहा, दिग्गी राजा के समय आपका धान, गेंहू, मक्का समर्थन मूल्य पर खरीदा जाता था क्या? शिवराज सरकार ने फसल समर्थन मूल्य पर खरीदकर किसानों के बैंक में सीधे पैसा पहुंचा दिया। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ही विकास कर सकती है। 


कमलनाथ को घेरा 

कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा, कमलनाथ जी जोर-जोर से पूछ रहे थे कि मोदी जी ने प्रदेश के लिए क्या किया है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आपकी आयु हो चुकी है, इतनी जोर से मत बोलिए। आप कमरे में गोपनीय मीटिंग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि माइनोरिटी की वोटिंग कम हुई तो मुश्किल होगी। मैं कमलनाथ जी से कहना चाहता हूं कि आप साढ़े 4 साल का हिबास मांगते हो, मैं पूछता हूं कि साढ़े चार पीढ़ी तक आप लोगों ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed