{"_id":"5dccc7838ebc3e5b213bc07b","slug":"madhya-pradesh-a-toy-that-came-out-of-a-crunch-got-stuck-in-the-neck-of-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: नमकीन के पैकेट से निकला खिलौना बच्चे के गले में फंसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: नमकीन के पैकेट से निकला खिलौना बच्चे के गले में फंसा, मौत
Thu, 14 Nov 2019 09:25 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 14 Nov 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश के नीमच में नमकीन के पैकेट से निकला खिलौना गले में फंसने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम रोहित बंजारा है। घटना तीन नवंबर की है। बच्चे के पिता ने बुधवार को पुलिस स्टेशन जाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
डॉक्टर की रिपोर्ट में पता चला कि बच्चे के मौत का कारण आहार नाल में बाहरी पदार्थ का फंसने के कारण सांस नहीं ले पाना बताया गया है। प्रशासन को जब इस घटना का पता चला तो उसने इस तरह के खाद्य पदार्थ बनाने वाले विश्वास फूड फर्म पर छापा मारा। यहां से नमकीन के 1800 पैकेट जब्त किए गए, इसके बाद इन्हें जलाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन
टीम को 'मैं भी चौकीदार, पीयूबीजी, मालामाल, कड़ी में कचौरी' नाम की पैकिंग मिली। जिनके सैंपलों को जब्त कर जांच के लिए भोपाल लैब भेजा जा रहा हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद फर्म संचालक कृष्णगोपाल विश्वास पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बच्चे के पिता शौकीन बंजारा ने शिकायत में बताया कि बच्चे के ऑपरेशन के दौरान खिलौने का आधा हिस्सा निकला और बाकी आधा गले में फंसा रहा गया। इस कारण ही बच्चे की मौत हो गई।
