फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: A govt school teacher has set up a mini library on his scooter and teaches students in different villages of Sagar

मप्र : नेटवर्क इश्यू के चलते छात्र नहीं कर पा रहे थे ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी स्कूल के शिक्षक ने बना दी चलती-फिरती लाइब्रेरी

Mon, 29 Mar 2021 09:41 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर। Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 29 Mar 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A govt school teacher has set up a mini library on his scooter and teaches students in different villages of Sagar
चलती-फिरती लाइब्रेरी - फोटो : ANI

देश में पिछले साल कोरोना वायरस ने दस्तक दी, तो देश भर के स्कूल बंद कर दिए गए। लोग घरों में कैद हो गए। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गईं, लेकिन इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बच्चों की समस्या और बढ़ गई क्योंकि उनके पास ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये पढ़ाई करने के लिए मोबाइल और नेटवर्क की सुविधा नहीं थी। मध्यप्रदेश के सागर जिले में ऐसे ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने चलती-फिरती लाइब्रेरी बना दी। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन और बाद में संक्रमण के डर के चलते बंद रहे स्कूलों के चलते मध्यप्रदेश के सागर जिले के विभिन्न गांव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसके देखते हुए सागर के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक सीएच श्रीवास्तव ने अपने स्कूटर पर ही चलती-फिरती लाइब्रेरी बना दी। इस लाइब्रेरी में बच्चों के कोर्स संबंधित सभी किताबें होने के साथ ही अन्य जरूरी किताबें भी हैं। 

विज्ञापन


 श्रीवास्तव ने बताया कि यहां ज्यादातर छात्र गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और ऑनलाइन शिक्षा तक उनकी पहुंच नहीं है। कोविड के कारण स्कूल बंद चल रहे हैं, ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो यही सोचकर यह पुस्तकाल बनाया है। अब इस पुस्तकालय से किताबें लेकर गांव में शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। श्रीवास्तव की सराहनीय सोच की जमकर सराहना हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed