फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: A girl falls in love with her cousin, when her family members turn against her, lesbian sisters run away from home

Madhya Pradesh: मौसेरी बहन के प्यार में पड़ी युवती, घरवाले हुए खिलाफ तो घर छोड़कर भागीं समलैंगिक बहनें

Sun, 19 Jun 2022 06:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 06:13 PM IST
सार

एक युवती बड़वानी के राजपुर थाना क्षेत्र की है। वहीं दूसरी युवती धार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र की है। परिजनों की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: A girl falls in love with her cousin, when her family members turn against her, lesbian sisters run away from home
lesbian

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मौसेरी बहनों ने पहले तो चुपके से शादी कर ली फिर जब घरवालों को उनके रिश्ते की भनक लगी तो दोनों घर छोड़कर भाग गईं। दो पेज का लेटर भी छोड़ा है, जिसमें सारी दास्तां लिख दी है। पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक युवती बड़वानी के राजपुर थाना क्षेत्र की है। वहीं दूसरी युवती धार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र की है। परिजनों की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। युवतियों के परिजनों का कहना है कि दोनों आपस में बहनें है, सगी मौसी की लड़कियां हैं। राजपुर टीआई यशवंत बड़ोले ने बताया कि मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती 13 जून को एक चिट्टी लिखकर लापता हो गई। उसने मनावर के पास गांव में रहने वाली युवती से प्यार करने और शादी करने की बात लिखी है। युवती को बरामद कर उसके बयान लेने के बाद ही समलैंगिक विवाह की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस चिट्टी में लिखी हैंडराइटिंग की जांच करवा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



 

Madhya Pradesh: A girl falls in love with her cousin, when her family members turn against her, lesbian sisters run away from home
समलैंगिक बहनें घर छोड़कर भाग गईं। दो पेज का पत्र घरवालों के लिए छोड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया
युवती का लेटर, जो वह घरवालों के नाम छोड़ गई 
मैं और मेरी मौसी की लड़की एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं, इसलिए हम दोनों ने सोचा है कि कहीं दूर जाकर मर जाएंगे। हमें पता है कि यह बहुत गलत है। मैं भी हमेशा से इन सब चीजों के खिलाफ थी, लेकिन हम दोनों के पास और काेई रास्ता नहीं है। दीदी की शादी में हम दोनों की दोस्ती हुई थी। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। हम दोनों की ये हालत है कि एक-दूसरे के बिना जीना तो दूर जीने के बारे में सोच भी नहीं सकते। मार्च में मौसी के यहां चिप्स बनाने के बहाने गई थी, लेकिन ये सिर्फ बहाना था। मैं मेरी प्रेमिका से मिलने गई थी। तभी हम दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। उसके घर के कमरे में हमने सात वचन लिए थे। इसमें जीएंगे तो साथ और मरेंगे तो साथ का वचन लिया था। अब साथ जी तो नहीं सकते, लेकिन साथ में मर तो सकते हैं। क्या जरूरी है कि लड़की की शादी लड़के से ही हो? ऐसा हम दोनों नहीं मानते। शादी तो तब ही होगी जब प्यार हो। जब किसी से सच्चा प्यार हो तो तब यह नहीं देखा जाता है कि लड़का है या लड़की। काश फैमिली और कास्ट सब हमारी फीलिंग समझ पाते। हमें पता है कोई नहीं समझेगा। सभी हमारी फीलिंग का मजाक उड़ाएंगे। प्रेमिका के घरवालों को शक हो गया था। हम दोनों की चैटिंग पढ़ ली थी। हमारी बात बंद करवा दी थी। 15 दिन से हमारी बात नहीं हो रही थी, कभी-कभी मैसेज पर बात हो रही थी। हमारी बात बंद करवा दी तो हमें एहसास हुआ कि अब मर जाना ही ठीक होगा।
पहले पूरा दिन बातचीत होती थी। सुबह उठते ही वीडियो कॉल चालू होता था। यह बात घर में सबको पता है कि मैं सिर्फ उससे ही बात करती थी। मैंने दोस्त के अलावा किसी के बारे में कभी नहीं सोचा। मुझे माफ कर देना कि मैं इतना बड़ा कदम उठा रही हूं। भैया, मम्मी-पापा का ध्यान रखना है। बड़ी दीदी अभी गई है, छोटी दीदी को बुला लेना, मम्मी को अच्छा लगेगा। सबसे ज्यादा मुझे पापा प्यार करते हैं, मेरी तरफ से उन्हें सॉरी बोलना। हम दोनों को ढूंढने की कोशिश मत करना, हम बहुत दूर जाकर मरेंगे।आसपास मरे तो आप हमारी लाशों को अलग कर दोगे। जीते जी तो साथ रहने नहीं दिया प्लीज चेन से मरने देना। मैंने घर में कितनी बार बोला है कि मेरी दोस्त से ही शादी करूंगी, लेकिन सभी ने मेरी बात को मजाक में लिया था। मैं मजाक नहीं कर रही थी। आप लोग सोच रहे होंगे कि मुझे ढूंढकर किसी भी लड़के से मेरी शादी करवा देंगे, लेकिन ऐसा मैं नहीं करूंगी। आपकी बेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed