{"_id":"5efef2b28ebc3e43106ced9b","slug":"madhya-pradesh-24-ministers-of-shivraj-government-are-millionaires-scindia-supporters-tomar-have-20-cases-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार के 24 मंत्री करोड़पति, सिंधिया समर्थक तोमर पर दर्ज हैं 20 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार के 24 मंत्री करोड़पति, सिंधिया समर्थक तोमर पर दर्ज हैं 20 मामले
Fri, 03 Jul 2020 02:31 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह मंत्रिमंडल का विस्तार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार हो गया। गुरुवार को 28 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। 28 मंत्रियों की शपथ के साथ ही शिवराज कैबिनेट में 33 मंत्री हो गए हैं। शपथ लेने वाले 28 में से 24 मंत्री करोड़पति हैं और 10 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, 18 मंत्रियों पर कोई मामला नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
शिवराज सरकार में सबसे ज्यादा 46 करोड़ रुपए की संपत्ति खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के पास है। सबसे ज्यादा 20 मामले प्रद्युम्न सिंह तोमर पर दर्ज हैं। वे पिछली कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रहे हैं और बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। तोमर के बाद सर्वाधिक पांच मामले दिमनी विधायक गिरिराज दंडोतिया पर हैं।
विज्ञापन
यह खुलासा गुुरुवार को जारी एडीआर की रिपोर्ट में हुआ है। 18 मंत्रियों पर कोई मामला दर्ज नहीं है। जिन मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं उनमें शुजालपुर के इंदर सिंह परमार पर दो मामले हैं और शेष मंत्रियों पर एक-एक मामला दर्ज है। जिन मंत्रियों पर केवल एक मामले है उनमें एंदल सिंह कंसाना, सुरेश धाकड़, ओमप्रकाश सकलेचा, मोहन यादव, इमरती देवी, रामखेलावन पटेल और ऊषा ठाकुर शामिल हैं। पांच मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
इमरती देवी समेत चार मंत्री 12वीं पास
मंत्रिमंडल में चार मंत्री 12वीं पास भी हैं। इनमें भाजपा में शामिल हुई इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह और महेंद्र सिसोदिया शामिल हैं। बृजेंद्र सिंह यादव पांचवीं और एंदल सिंह कंसाना आठवीं पास हैं। अटेर के अरविंद सिंह भदौरिया और उज्जैन के मोहन यादव पीएचडी हैं। नौ मंत्री पोस्ट ग्रेजुएट हैं। दो मंत्री साक्षर हैं, जिनमें सुरेश धाकड़ व प्रेम सिंह हैं।
24 मंत्री हैं करोड़पति
नए मंत्रियों में 24 मंत्री करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा 46 करोड़ रुपए की संपत्ति खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की है। उनके बाद सर्वाधिक संपत्ति 31 करोड़ रुपए की मोहन यादव की है। चार मंत्री लखपति हैं।
