फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Cases News Update On January 9: 2040 infected patients found in a single day, one death, precaution dose will be taken from tomorrow

MP Corona cases: एक ही दिन में मिले 2040 नए केस, एक की मौत, सोमवार से लगेगा प्रिकॉशन डोज

Sun, 09 Jan 2022 01:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 01:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शनिवार को 68,698 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 2,044 लोग संक्रमित पाए गए। 234 कोरोना पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए हैं।

विज्ञापन
MP Corona Cases News Update On January 9: 2040 infected patients found in a single day, one death, precaution dose will be taken from tomorrow
मध्य प्रदेश में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में शनिवार को 2,040 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6,849 हो गई है। सीहोर में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत का मामला भी सामने आया है। प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कुल 11 मामले थे, जिसमें सभी रिकवर हो चुके हैं। 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 234 लोग रिकवर हुए हैं। राज्य में कोरोना की संक्रमण दर 2.97 फीसदी दर्ज हुई है, वहीं रिकवरी दर 97.83 फीसदी है। 
विज्ञापन


यहां मिले सबसे ज्यादा संक्रमित 
शनिवार को प्रदेश के 4 शहरों में 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंदौर में 621, राजधानी भोपाल में 434, ग्वालियर में 280 और जबलपुर में 152 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में हर दिन कोरोना के 500 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 618 कोरोना मरीज मिले थे। भोपाल में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को जहां प्रदेश में कोरोना के 347 मरीज मिले थे, तो वहीं शनिवार को उससे ज्यादा 434 नए मरीज मिले हैं। ग्वालियर और जबलपुर में भी कोरोना संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


छोटे शहरों में कोरोना की स्थिति
प्रदेश के छोटे शहरों में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को उज्जैन 63, सागर 53, रतलाम  48, विदिशा  35, खंडवा  31 और टीकमगढ़ में 30 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात करें तो शनिवार को  बैतूल 22, मुरैना 21, खरगौन  20, शहडोल 20, छतरपुर 19, सतना 17, छिंदवाड़ा 14, नीमच 14, बुरहानपुर 13, सिवनी  13, दतिया 12, धार 12, अनुपपुर 10, नरसिंहपुर 8, सीहोर 8, मंदसौर 7, दमोह 7, निवाड़ी 6, रीवा 6, अशोकनगर 5, बालाघाट 5, कटनी 3,  अलीराजपुर 2, देवास 2, गुना 2, होशंगाबाद 2, रायसेन 1 और हरदा  में 1 नया संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिकॉशन डोज के लिए तैयार मध्य प्रदेश
फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए प्रदेश में सोमवार से प्रिकॉशन डोज लगाए जाएंगे। हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 10 जनवरी से वैक्सीन का तीसरा डोज लगाया जाएगा। प्रदेश में अब तक 10 करोड़ 55 लाख 69 हजार 662 लोगों का कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन हो चुका है।


कोरोना से निपटने के इंतजाम
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 60 हजार 790 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें से 18 हजार 902 आइसोलेशन बेड तथा 29 हजार 239 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड हैं। वर्तमान में 96 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 6 फीसदी मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed