फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   M Bewafa chaiwala tea shop opened by man in rajgarh to tease ex Girlfriend

MP News: दिलजले आशिक ने बेवफा माशूका को चिढ़ाने के लिए खोली चाय की दुकान, प्रेमियों के लिए है खास ऑफर

Tue, 22 Nov 2022 05:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 05:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक चाय की दुकान लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। 'M बेवफा चायवाला' दुकान पर चाय की कीमत प्रेमी जोड़ों के लिए अलग है। वहीं, दिलजले आशिकों के लिए चाय की कीमत में छूट है।

विज्ञापन
M Bewafa chaiwala tea shop opened by man in rajgarh to tease ex Girlfriend
प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने खोली एम बेवफा चाय की दुकान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब तक आपने प्यार में धोखा मिलने पर गलत कदम उठाने वालों की खबरें तो बहुस सुनी होंगी। लेकिन राजगढ़ जिले में दिलजले आशिक ने खिलचीपुर नगर के बस स्टैंड पर चाय की दुकान खोल ली, जिसका नाम 'M बेवफा चायवाला' रखा। दरअसल, M अक्षर से युवक की पूर्व प्रेमिका का नाम शुरू होता है। युवक ने यह नाम पूर्व प्रेमिका को चिढ़ाने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रखा है।

विज्ञापन


बता दें कि प्यार में धोखा खाए लोगों को इस दुकान पर चाय सस्ती मिलती है। प्रेमी जोड़ों के लिए चाय की कीमत डबल है। ग्राहकों को दुकान का नाम और दुकान की चाय भी खूब पसंद आ रही है। दुकान पर चाय पांच और 10 रुपये में मिलती है। प्रेमी जोड़ों के लिए चाय की कीमत 10 रुपये है और दिलजले आशिक के लिए चाय पर पांच रुपये का ऑफर मिल जाता है।

विज्ञापन

M Bewafa chaiwala tea shop opened by man in rajgarh to tease ex Girlfriend
शादी करने के हसीन सपने को प्रेमिका ने किया चकनाचूर - फोटो : सोशल मीडिया

इश्क में धोखा मिलने पर युवक ने खोली चाय की दुकान...
M बेवफा चायवाला नाम से दुकान चलाने वाले युवक का नाम अंतर गुर्जर है। अंतर गुर्जर चाय बेचने के साथ BA फाइनल कर रहा है। दुकान का नाम M बेवफा चायवाला रखने की वजह पूछने पर दुकानदार दिल का हाल सुनाने लगा। उसने बताया, पांच साल पहले शादी समारोह में आई एक लड़की से मुलाकात हुई। लड़की रिश्तेदारी की शादी में आई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर किया और फिर मोबाइल पर करीब डेढ़ साल तक बातचीत का सिलसिला चला।

अंतर गुर्जर का कहना है, लड़की ने शर्त रख दी कि दुकान खोलने पर उसके नाम पर दुकान का नाम रखना। दोनों का समाज एक ही थी। शादी ब्याह में कोई अड़चन नहीं थी। प्रेमी ने प्रेमिका से शादी के हसीन सपने भी देख लिए। लेकिन सपने उस समय चकनाचूर हो गए, जब प्रेमिका की कहीं और सगाई हो गई। प्रेमिका ने अंतर से शादी करने को साफ मना कर दिया। बेरोजगार होने के कारण प्रेमिका ने कहा, जिस लड़के से मेरी सगाई हुई है, उसके पास सब कुछ है और कमाता भी अच्छा है। तुम्हारे पास क्या है, कहकर बातचीत भी बंद कर दी।

M Bewafa chaiwala tea shop opened by man in rajgarh to tease ex Girlfriend
अंतर गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

धोखा सह न सका अंतर...
प्यार में धोखा को अंतर सह नहीं सका। उदासी ने चारों तरफ से घेर लिया। जुनून में ब्लेड से शरीर के हाथ और सिने पर प्रेमिका के नाम का पहला शब्द 'M' तक लिखकर खुद को लहूलुहान कर लिया। एक दिन उसने मरने का मन बताया। एक दोस्त ने समझाया कि मरने से क्या होगा, उसने हौसला बढ़ाते हुए कुछ बनकर बेवफा प्रेमिका को दिखाने की चुनौती दी।

इश्क में धोखा खाने के बाद करीब डेढ़ साल बाद युवक ने चाय की दुकान खोल ली। दुकान का नाम बेवफा माशूका के नाम का पहला शब्द M के साथ दुकान का नाम रख दिया। अंतर का कहना है, उस समय उसकी प्रेमिका ने उससे कहा था कि जब कभी दुकान खोलो तो उसका नाम मेरे नाम पर रखना। सच्चे प्रेमी ने बेवफा प्रेमिका का वादा पूरा करते हुए M बेवफा चायवाला दुकान का नाम रख दिया। दिलजले आशिक की दुकान में लिखी एक शायरी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed