FB पर लाइक किया तो मारी गोली
बाइस साल के युवक ने अपनी 44 वर्षीय प्रेमिका को जान से मारते हुए फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी का दुखद अंत कर दिया। इतना ही नहीं उसने प्रेमिका को मारने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली।
मुजफ्फरनगर निवासी विनीत सिंह की ज्योति कोरी से करीब ढाई साल पहले फेसबुक में दोस्ती हुई थी। जबलपुर रेंज के आईजी उपेंद्र जैन ने बताया कि ज्योति ने फेसबुक में अपनी गलत फोटो डाली थी।
ज्योति की असलियत यह थी कि वह एक शादीशुदा महिला थी। उसके तीन बच्चे भी थे। गत 18 अप्रैल को विनीत पहली बार ज्योति से मिलने जबलपुर आया।
सच पता करने पर कद दी हत्या
दोनों नर्मदा नदी के किनारे में स्थित पर्यटन स्थल भेड़ा घाट गए। वहां विनीत को ज्योति के सच का पता चलने पर उसने सबसे पहले ज्योति की हत्या की और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
हास्पिटल में मरने से पहले विनीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने धोखा खाने के बाद ज्योति की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि जिस पिस्तौल से उसने ज्योति और खुद को गोली मारी वह फेसबुक में पोस्ट उसकी कई फोटो में दिखी थी।
ज्योति ने उन फोटो को लाइक भी किया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
